रात को पत्नी से फोन कर पूछा रस्सी कहां रखी है... , सुबह युवक का फांसी पर लटका शव

Updated on 07-06-2025 12:23 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह पत्नी ने बार-बार युवक को फोन मिलाया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। उसके बाद पत्नी ने पड़ोसी को कॉल कर अपने पति का हाल जानने को कहा पड़ोसी ने खिड़की से झांका तो युवक फंदे पर लटका मिला। खास बात यह है कि मृतक ने घटना की रात पत्नी से फोन पर रस्सी के बारे में जानकारी ली थी। पत्नी को यह अंदेशा नहीं था कि वह आत्मघाती कदम उठाएगा निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय ओमप्रकाश मेहर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम कोलूखेड़ी जिला सीहोर का रहने वाला था। पिछले तीन साल से भोपाल के कृषक नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। ओमप्रकाश आइटी पार्क में एक निजी कंपनी में काम करता था।

रात को परिवार के लोगों से की थी बात

  • घटना से एक दिन पहले बुधवार को उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। ओमप्रकाश ने उसे मायके डीआईजी बंगला स्थित घर पर इलाज के लिए छोड़ दिया था। ड्यूटी से लौटकर उसने रात में अपनी पत्नी, भाई और अन्य परिवारजनों से बात की। इसी दौरान पत्नी से रस्सी के बारे में भी पूछा। पत्नी को लगा कि वह कपड़े सुखाने की रस्सी पूछ रहा है, इसलिए उसने सामान्य रूप से बता दिया।
  • गुरुवार सुबह पत्नी ने जब अस्पताल से लौटकर पति को कॉल किया, तो फोन रिसीव नहीं हुआ। चिंतित होकर उसने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो ओमप्रकाश फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.