खुद को बताया था फौजी, बाइक बेचने के नाम पर की 50 हजार की धोखाधड़ी

Updated on 10-07-2024 11:54 AM
भोपाल इंटरनेट मीडिया पर खुद का परिचय फौजी के रूप में देते हुए शातिर जालसाज ने अपनी बाइक बेचने के नाम पर एक युवक से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। लगभग 10 माह पहले हुई इस वारदात में टीटी नगर पुलिस ने जांच के बाद अब अज्ञात आरोपित के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। 
टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक प्रियदर्शिनी नगर निवासी विनय साहू निजी काम करते हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि सितंबर 2023 में उसे अपनी फर्म के काम के लिए दो पुरानी बाइक खरीदना थी। फेसबुक पर सर्च करने पर उसे एक बाइक बेचने का विज्ञापन दिखा।

ऐसे फंसाया जाल में

विज्ञापन में एक मोबाइल नंबर भी लिखा था। उस नंबर पर बात करने पर फोन उठाने वाले ने अपना परिचय राजकुमार गुप्ता के रूप में लिया। साथ ही उसने बोला की वह सेना में पदस्थ है। ट्रांसफर हो जाने के कारण वह अपनी बाइक बेचना चाह रहा है।

बातचीत के दौरान बाइक 14 हजार रुपये में बेचना तय हो गया था। उसके बाद राजकुमार ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले एक हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से ले लिए। उसके बाद अलग-अलग बहाने बताते हुए उसने विनय से अपने खाते में 49,998 रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। तब जाकर विनय को ठगी का एहसास हुआ।

साइबर सेल में की थी शिकायत

विनय ने घटना की शिकायत साइबर सेल में की थी। साइबर पुलिस ने जांच के बाद मामले का प्रतिवेदन टीटी नगर थाने को भेज दिया था। उस आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है। जिस मोबाइल नंबर पर विनय साहू ने बातचीत की थी। उसके धारक का पता चित्रकूट जिला बताया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.