लड़की की आवाज में बात कर बनता था 'ड्रीम गर्ल', ब्लैकमेल कर लड़कों से ऐंठता था रुपये

Updated on 07-06-2024 11:54 AM
 भोपाल। कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक शातिर युवक को अड़ीबाजी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। वह फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की तर्ज पर फोन पर लड़की की आवाज में बात कर युवकों से दोस्ती करता था। उसके बाद जाल में फंसे युवक से फोन पर बात करने वाली लड़की का गुरुभाई बनकर संपर्क कर अड़ीबाजी कर रुपये वसूल करता था। इसके लिए उसने इंटरनेट मीडिया के फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर लड़कियों के नाम से कई फर्जी आइडी भी बना रखी थी। दोस्ती करने के बाद वह युवकों से इंटरनेट मीडिया एप के माध्यम से लड़की की आवाज में बात करता था। शुरुआती पूछताछ में आरोपित ने 10 से अधिक लोगों के साथ ठगी करने की बात कबूल की है।

आनलाइन की दोस्ती, शादी के लिए बनाया दबाव

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक चार जून को लालघाटी के पास रहने वाले अमन नाम के युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि इंस्टाग्राम की आइडी के माध्यम से उसकी दोस्ती शिवानी रघुवंशी नाम की लड़की से हुई थी। उसने शिवानी को कभी देखा नहीं था, लेकिन उससे लगभग रोज लंबी बात होती थी। कुछ दिन बाद शिवानी ने उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। साथ ही रुपयों की मांग करते हुए धमकी देना शुरू कर दी कि शादी के लिए मना किया तो वह खुदकुशी कर लेगी। बुरी तरह डर जाने के कारण वह शिवानी को फोन पे के माध्यम से रुपये देने लगा।

शिवानी का गुरु भाई बनकर मिला

अमन ने पुलिस का बताया कि कुछ दिन पहले आशु मेहरा नाम का युवक उसे मिला। उसने बताया कि वह शिवानी रघुवंशी का गुरु भाई है। शिवानी ने फांसी लगा ली थी। उसकी जान तो बच गई है, लेकिन वह अस्पताल में भर्ती है। उसके इलाज के रुपयों की जरूरत है। यह सुनकर उसने आशु को सात हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन अड़ीबाजी से परेशान होकर वह थाने में शिकायत करने आ गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अड़ीबाजी का केस दर्ज कर कोलार रोड स्थित दामखेड़ी झुग्गीबस्ती में रहने वाले 22 वर्षीय आशु उर्फ अजय उर्फ छोटू मेहरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि फिल्म ड्रीम गर्ल देखने के बाद उसके दिमाग में लड़कियों की आवाज में बातकर युवकों से ठगी करने का आइडिया आया था। अभी तक वह 10 से अधिक लोगों के साथ इस तरह की वारदात कर चुका है। रुपये वसूलने के लिए युवकों से वह संबंधित लड़की का गुरुभाई बनकर ही संपर्क करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.