बदमाश की गोली से घायल हेड कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ा:आरोपी ने सतना के थाना परिसर में की थी फायरिंग; अब हत्या का केस चलेगा

Updated on 09-05-2025 03:31 PM

सतना में बदमाश के गोली मारने से घायल हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग​ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके कॉलर बोन में इन्फेक्शन बढ़ता जा रहा था। प्रिंस को गोली मारने वाला आदर्श शर्मा शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उस पर हत्या का केस चलेगा।

28-29 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12 बजे सतना के जैतवारा थाना परिसर में नकाब पहने आदर्श शर्मा ने प्रिंस को गोली मारी थी। गोली प्रिंस के कंधे के पास लगी थी। आदर्श मौके से फरार हो गया था।

हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग थाना परिसर में बने बैरक में रहता था। रात को ड्यूटी से लौटकर खाना खाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कमरे के बाहर से आवाज आई। प्रिंस बाहर आया और देखा कि एक नकाबपोश युवक खड़ा है। प्रिंस के बाहर आते ही युवक ने कट्टे से उस पर फायर कर दिया।

प्रिंस को पहले संजय गांधी अस्पताल, रीवा फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 मई को सेहत बिगड़ने पर रात 1:20 बजे पीएम श्री एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली एयर लिफ्ट किया गया था।

फैमिली ने भाजपा जिला अध्यक्ष से मांगी थी मदद प्रिंस के परिजन ने भाजपा के जिला अध्यक्ष भगवती पांडे से मदद मांगी थी। पांडे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस विषय में चर्चा की। इसके बाद एयर एंबुलेंस की व्यवस्था हुई। प्रिंस गर्ग को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

छोटे भाई ने कहा- इन्फेक्शन का पता नहीं चल पाया प्रिंस के छोटे भाई प्रशांत तिवारी ने कहा- सीटी स्कैन में शरीर के अंदर गोली नहीं मिली थी। चिकित्सा मंत्री से लेकर आईजी, कलेक्टर, एसपी सभी लोग उनकी हालत पर नजर बनाए थे। बावजूद इसके यह नहीं पता कर पाए कि उनकी कॉलर बोन में इन्फेक्शन बढ़ता जा रहा है। जब हालत गंभीर हुई तो 7 मई की देर रात उन्हें रीवा से दिल्ली एयर लिफ्ट किया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रिंस पर हमला करने वाला आदर्श बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने से नाराज था।

सिगरेट जलाकर पेट्रोल बहाता वीडियो आया था सामने इस बीच आरोपी आदर्श शर्मा का छह माह पुराना एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें वह पेट्रोल पंप पर जलती सिगरेट के साथ पंप के नोजल से पेट्रोल बहाता दिख रहा है। घटना के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी डर के कारण दूर खड़े थे।

ग्रामीणों का कहना है कि आदर्श की हरकतों से परेशान होकर परिवार ने उसे घर से निकाल दिया था। परिजन उसके डर से घर पर ताला लगा कर रखते हैं। दादी ने भी डर से घर छोड़ दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.