सीमा पर तैनात जवानों की पत्नी के लिये स्वास्थ्य शिविर 2 सितम्बर तक

Updated on 31-08-2023 06:50 PM

"शुरुआती चरण में बीमारी का पता लगने से जिंदगी बचती है" के ध्येय के साथ सैन्य अस्पताल भोपाल में 31 अगस्त से 2 सितम्बर 2023 तक महिला स्वास्थ परीक्षण एवं जागृति शिविर का आयोजन सभी सैनिकों की पत्नियों के लिए कराया जा रहा है। मुख्यत: ब्रेस्ट एवं सरवाइकल कैंसर पर केन्द्रित शिविर का उद्देश्य भोपाल मिलिट्री स्टेशन में सेवारत सैनिकों और देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों की पत्नियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। शिविर के पहले दिन 186 महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाये। शिविर 2 सितम्बर 2023 तक जारी रहेगा और यदि जरुरी हुआ तो 05 सितम्बर 2023 तक के लिए बढ़ाया जाएगा।

पश्चिम मध्यप्रदेश सब एरिया की आवा अध्यक्ष श्रीमती फराह डी'कुनहा की उपस्थिति में श्रीमती चांदनी शिंघल क्षेत्रीय अध्यक्षा आवा, डॉ. रीनी मलिक, गाँधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की पैथालॉजी विभागाध्यक्ष और डॉ राजेश पसरिचा एम्स भोपाल रेडियोथैरेपी विभागाध्यक्ष ने सभी को कैंसर के लक्षण तथा निदान से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी सरल शब्दों में दी। शिविर का मकसद मुख्यत: ब्रेस्ट और सरवाइकल कैंसर के बारे में जानकारी पहुँचा कर महिलाओं को इन रोगों से बचाना है।

अन्य महत्वपूर्ण रोगों का भी परीक्षण

शिविर में हड्डियों के घनत्व की जाँच की सुविधा भी मुहैया कराई गई, जो कि रजोनिवृत्ति के पूर्व या पश्चात की अस्थि सुषिरता (Osteoporosis) नामक सामान्यतः महिलाओं में होने वाली बिमारी को चिन्हित करके समुचित उपचार प्रदान करवाना है। दंत चिकित्सा दल ने भी दाँतों और मुँह के रोगों की जाँच की। रेडियोलॉजिकल और पैथोलॉजिकल जाँच के साथ ही महिलाओं को मल्टीस्पेशलिटी परामर्श भी प्रदान किया गया। इससे आगामी फॉलोअप में चिकित्सक और मरीज दोनों का आसानी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.