प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Updated on 29-06-2025 09:54 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश तथा देश में तेजी से विकास हो रहा है, देश आर्थिक महाशक्ति बन रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहे हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आम जन को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। इन्ही सब प्रयासों से मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के कलंक से निजात मिली है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल कल्चुरी होटल जबलपुर में आयुष्मान भव: कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए मध्यप्रदेश में लगातार बेहतर कार्य किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में इस समय 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 30 हजार पदों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है, जो सितम्बर-अक्टूबर तक पूरी हो जायेगी। इससे जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक की उपलब्धता होगी। महाकौशल क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली, मुंबई, नागपुर की स्वास्थ्य सुविधाओं से बेहतर होंगी। कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीने भी शीघ्र ही जबलपुर को मिलेंगी। जबलपुर में अब बॉन मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय व मेडिकल में मरीज आने को अब मजबूर नहीं होंगे, उनके स्वास्थ्य के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सशक्त किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी योजना है, जिससे गरीबों को अब आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 2018 से लेकर 2024 तक आयुष्मान योजना अंतर्गत 9 हजार करोड़ का भुगतान हुआ है। साथ ही कहा कि इस योजना में कुछ गड़बड़ी न हो इसके लिए विजलेंस टीम लगातार कार्य भी कर रही है। आम तौर पर आयुष्मान कार्ड बनाने में बुजुर्ग व्यक्तियों के अंगुलियों के निशान मिट जाने की समस्या आती है। अब आंखों के रेटीना के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश में लगातार तेजी से कार्य हो रहे हैं और नि:शुल्क स्क्रीनिंग भी चल रही है।

कार्यक्रम में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री संतोष बरकड़े, डॉ. अभिलाष पांडे, पूर्व विधायक श्री विनय सक्सेना तथा जिले के ख्यातिलब्ध चिकित्सक आदि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.