स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने घोषित किये कायाकल्प अवार्ड

Updated on 11-07-2023 11:56 AM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वर्ष 2023 के कायाकल्प अवार्ड की घोषणा सोमवार को मंत्रालय में की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को अवार्ड की जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना से अधिक संस्थाओं को कायाकल्प अवार्ड दिए जायेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि वर्ष 2022 में 395 संस्थाओं को 4 करोड़ 50 लाख रूपये के कायाकल्प अवार्ड दिये गये थे। इस वर्ष 778 संस्थाओं को 6 करोड़ 12 लाख रूपये के कायाकल्प अवार्ड दिये जायेंगे। अवार्ड की कुल राशि में से 75 प्रतिशत राशि संस्था के सुदृढ़ीकरण में उपयोग में लाई जाती है और 25 प्रतिशत राशि संस्थाओं के कर्मचारियों को इन्सेंटिव के रूप में दी जाती है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने जिला अस्पताल अनूपपुर और रतलाम को संयुक्त रूप से 25-25 लाख रूपये का प्रथम कायाकल्प अवार्ड देने की घोषणा की। प्रथम रनरअप जिला अस्पताल सीहोर को 20 लाख रूपये और द्वितीय रनरअप जिला अस्पताल दमोह को 10 लाख रूपये के अवार्ड की घोषणा की। बेस्ट ईको-फ्रेण्डली जिला अस्पताल विदिशा को 10 लाख रूपये के अवार्ड की घोषणा की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर को मिलेंगे 2 पुरस्कार

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर जिला सतना को सिविल अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की श्रेणी में 15 लाख का पहला और बेस्ट ईको-फ्रेण्डली चिकित्सालय का 5 लाख रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। सिविल अस्पताल/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की श्रेणी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर जिला सीहोर को 10 लाख रूपये का रनरअप कायाकल्प अवार्ड देने की घोषणा हुई।

43 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को पहला पुरस्कार

जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को प्रथम कायाकल्प अवार्ड देने की घोषणा की गई। इनमें आगर-मालवा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कनाड़, अलीराजपुर के उबलार, बालाघाट के भानेगाँव, बड़वानी के भवाती, बैतूल के देहरी अमढाना, भिण्ड के मिहोना, भोपाल के नजीराबाद, बुरहानपुर का निम्बोला, छतरपुर का गढ़ी-मलहरा, छिंदवाड़ा का मांगुरली, दमोह के जेरथ, दतिया के सोनागिर, देवास के बैजगवाड़ा, डिण्डोरी के गढ़ासारसी, गुना के मकसूदनगढ़, ग्वालियर के चिनोर, हरदा के रहटगाँव, इंदौर के क्षिप्रा, जबलपुर के गोसलपुर, झाबुआ के काकनवानी, खण्डवा के पुरनी, खरगोन के करही और बांगरदा, मण्डला के समनापुर, मंदसौर के टकरवाड़, मुरैना के सुमावली, नर्मदापुरम के सेमरी हरचंद, नरसिंहपुर के सिंगपुर, नीमच के डिकेन, रायसेन के देवनगर, राजगढ़ के माचलपुर, रतलाम के धारड़, रीवा के रेहट, सतना के जैतवाड़ा, सीहोर के वीरपुर डेम, सिवनी के पलारी, शहडोल के टेहकी, शाजापुर के मक्सी, श्योपुर के दुर्गापुरी, शिवपुरी के लुकवासा, उज्जैन के उन्हेल, उमरिया के करकेली और विदिशा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाबगंज को पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

शहरी स्वास्थ्य केन्द्र की 7 संस्थाओं को पुरस्कार

शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम में संभाग स्तर पर प्रथम पुरस्कार के लिये भोपाल संभाग में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक पिपलानी, इंदौर से शहरी प्राथमिक स्वास्‍थ्य केन्द्र सुभाष नगर, ग्वालियर से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोल पहाड़िया, उज्जैन से देवास जिले का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा, जबलपुर से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलीपाथर, रीवा से सतना जिले का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हनुमान नगर और सागर के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मकरोनिया को पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर श्रेणी में 30 संस्थाएँ पुरस्कृत

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर श्रेणी में 30 संस्थाओं को विनर घोषित किया गया। इनमें भोपाल जिले का रायपुर, छतरपुर में पनवारी, जबलपुर में गढ़ाघाट, सीधी में कुचवाही, बड़वानी में पिचोड़ी, शहडोल में बंडीखुर्द, इंदौर में कजलाना, गुना में छिपोन, अनूपपुर में अमलाई, विदिशा में बिलढाना, टीकमगढ़ में नन्हीं टेहरी, उमरिया में चांदनिया, सीहोर में बगवाड़ा, रायसेन में बरखेड़ा सेतु, सतना में गोरही, अशोकनगर में सेजी, डिण्डोरी में निगोरी, नर्मदापुरम में पंजरकाला, खण्डवा में अहमदपुर खैगाँव, राजगढ़ में हिरनखेड़नी, बुरहानपुर में इच्छापुर, सागर में पटना बुजुर्ग, झाबुआ में रूपगढ़, श्योपुर में मकडाबदा, अलीराजपुर में डबाडी, दमोह में नरसिंहगढ़, मण्डला में इंदरी, पन्ना में बड़ागाँव, सिंगरोली में सिद्धिकला और मंदसौर में बोटलगंज को पुरस्कार देने की घोषणा की गई। विजेता संस्थाओं के अतिरिक्त मानदण्डों के अनुरूप 70 प्रतिशत से अधिक स्कोर करने वाली संस्थाओं को सांत्वना पुरस्कार दिये जाने की घोषणा भी की गई।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि पुरस्कृत स्वास्थ्य संस्थाओं ने बेहतर कार्य किया है। ऐसी संस्थाएँ जिन्हें अपेक्षित ग्रेडिंग नहीं मिली, उन्हें इस वर्ष अच्छी ग्रेडिंग पाने के लिये प्रयास करना चाहिये। मंत्री डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य संस्थाओं में सुधार के लिये किये जा रहे प्रयासों से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी।

प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के प्रयासों की श्रंखला में कायाकल्प अवार्ड एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के अनुक्रम में प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थाओं में साफ-सफाई रखने और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिये वर्ष 2015 से कायाकल्प अवार्ड प्रारंभ किये गये। अस्पतालों के परिसर में साफ-सफाई रखने और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने की गुणवत्ता की विशेषज्ञों के दल द्वारा जाँच के बाद निर्धारित मानदण्ड अनुसार स्वास्थ्य संस्थाओं को नम्बर दिये जाते हैं। सर्वाधिक नम्बर पाने वाले अस्पताल को पहले पुरस्कार के लिये चयनित किया जाता है। जिला अस्पताल, सिविल/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की 5 श्रेणी में कायाकल्प अवार्ड दिये जाते हैं। स्वास्थ्य संचालक श्री पंकज जैन और श्री दिनेश श्रीवास्तव एवं एनएचएम सीईओ श्री ए.के. रावत उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.