स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मरीजों से किया वर्चुअली संवाद

Updated on 28-08-2023 07:16 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने हरदा और नीमच जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से वीडियो-कॉल पर वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाले उपचार और सुविधाओं के साथ अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने हरदा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिड़किया में बीएमओ डॉ. आर.के. विश्वकर्मा से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में बात की। उन्होंने खिड़किया अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बात की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने हरदा जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया की सीएचओ सुश्री निताशा बांके से उप स्वास्थ्य केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने हरदा जिले के बघेल रिसर्च सेंटर आयुष्मान अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा की। श्वांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती गंगाबाई ने बताया कि उनका इलाज आयुष्मान कार्ड पर चल रहा है, उनकी तबीयत अब ठीक है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने नीमच जिले के सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र पाटिल से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने नीमच जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र बेसला के सीएचओ श्री संजीव पुजारी से बात की। श्री पुजारी ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र में रोजाना 10 से 15 मरीज आते हैं। टेली-कंसलटेशन से भी मरीजों को उपचार दिया जाता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पालसोड़ा में मरीजों से बात की। मरीजों ने बताया कि उन्हें दवाइयाँ और उपचार नि:शुल्क मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने चौधरी नर्सिंग होम नीमच में आयुष्मान योजना में भर्ती मरीजों से बात की। मरीजों ने बताया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क उपचार मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.