डीपीएस राऊ में 'हेल्दी प्लेट कॉन्टेस्ट'- स्वाद और सेहत का अनोखा संगम, माता-पिता ने दिखाई पाक-कला की चमक

Updated on 05-08-2025 12:30 PM

इंदौर: दिल्ली पब्लिक स्कूल राऊ के किड्सज़ोन में हुए 'हेल्दी प्लेट कॉन्टेस्ट' ने सेहत और स्वाद का अनूठा मेल पेश किया। रंग-बिरंगे, पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजनों से सजी थालियों ने न केवल आंखों को लुभाया, बल्कि सेहतमंद जीवनशैली अपनाने का प्रेरणादायक संदेश भी दिया। प्रतियोगिता में बच्चों के माता-पिता ने अपने घरों की रसोई से लेकर मंच तक रचनात्मकता और पाक-कला की बेहतरीन मिसाल पेश की। कुछ प्रतिभागियों ने पारंपरिक भारतीय व्यंजनों में पौष्टिक द्विस्ट जोड़ा, तो कुछ ने अंतरराष्ट्रीय डिशेज को हेल्दी अंदाज में डालकर पेश किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे मास्टर शेफ के रनर-अप और मशहूर मसाला नेशन रेस्तरां के संस्थापक श्री गुरप्रीत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल ने व्यंजनों के स्वाद, प्रस्तुति और पौष्टिकता के आधार पर मूल्यांकन किया और प्रतिभागियों की मेहनत व सोच की सराहना की। प्राचार्या सुश्री आशा नायर ने कहा, "आज के समय में बच्चों की डाइट में पौष्टिकता बनाए रखना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक आवश्यकता बन गई है। अक्सर व्यस्त जीवनशैली के कारण हम फास्ट फूड या पैकेज्ड खाने पर निर्भर हो जाते हैं, जिससे बच्चों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। इस तरह की प्रतियोगिताएं माता-पिता को नए और हेल्दी विकल्प खोजने के लिए प्रेरित करती हैं और यह दिखाती हैं कि पौष्टिक खाना भी स्वादिष्ट और आकर्षक हो सकता है। हमें गर्व है कि हमारे अभिभावकों ने इस मंच का उपयोग केवल प्रतियोगिता के लिए नहीं, बल्कि एक स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में एक कदम के रूप में किया।" शेफ गुरप्रीत ने कहा, "यहाँ मैंने जितने डिशेस देखे और चखे, उनमें स्वाद, प्रस्तुति और पौष्टिकता का अद्भुत संतुलन था। सबसे खास बात यह रही कि हर डिश के पीछे एक सोच और एक कहानी थी, कोई अपनी परंपरा को सहेज रहा था तो कोई नए प्रयोगों के जरिए बच्चों को हेल्दी विकल्प दे रहा था। मुझे लगता है कि बच्चों में सही खान-पान की आदत डालना माता-पिता के साथ कम्युनिटी का दायित्व है। अगर स्कूल और अभिभावक ऐसे आयोजनों के माध्यम से साथ आते रहें, तो हम आने वाली पीढ़ी को न केवल स्वस्थ, बल्कि जागरूक भी बना पाएंगे। इस पहल के लिए डीपीएस की पूरी टीम को शुभकामनाएं।" कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जबकि विजेताओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.