पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर सुनवाई अब 17 को

Updated on 04-01-2022 07:13 PM

 भोपाल सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश के पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को बहाल कराने के लिए अब अगली सुनवाई 17जनवरी को होगी। कल सोमवार को पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई हुई, ‎जिसमें केंद्र सरकार की ओर से सालिस्टिर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हम सभी राज्यों को अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट अनिवार्य करने के लिए कह रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में 17 जनवरी को सुनवाई नियत है। उसी दिन सभी पक्षों को सुना जाएगा।

इस दौरान अधिवक्ता विवेक तन्खा ने आग्रह किया कि मनमोहन नागर की याचिका को शून्य कर दें क्योंकि सरकार ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संशोधन अध्यादेश वापस ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मनमोहन नागर की याचिका पर सुनवाई के दौरान 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी थी। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिए थे कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पदों को पुन: अनारक्षित में अधिसूचित किया जाए और बाकी पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया चलती रहे।

पर अध्यादेश वापस लेने से चुनाव का आधार समाप्त हो गया। तब राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम को निरस्त कर दिया। वहीं, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग को पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए जरूरी ओबीसी मतदाताओं के साथ पिछले दो पंचायत चुनाव में अनारक्षित पदों पर चुने पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों की जानकारी सरकार एकत्र करा रही है।

 इसके आधार पर आयोग अपनी अनुशंसा शासन को देगा।सुप्रीम कोर्ट में यही बात मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे रखेंगे। इस प्रक्रिया में तीन से चार माह लगेंगे इसलिए राज्य सरकार को समय दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट में पंचायत चुनाव में रोटेशन का पालन नहीं करने को लेकर याचिका दायर करने वाले सैयद जाफर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट अब इस पूरे मामले की 17 जनवरी को सुनवाई करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.