गोविंद सिंह राजपूत के ससुराल पक्ष की याचिका पर सुनवाई:गिफ्ट में दी 50 एकड़ जमीन को लेकर आयकर विभाग ने जारी किया था समन

Updated on 10-03-2025 01:04 PM

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के ससुरालजनों ने आयकर विभाग के समन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने सवाल उठाए हैं कि विभाग को समन जारी करने का अधिकार ही नहीं है। विभाग ने समन भेजने से पहले न तो कोई नोटिस दिया और न ही अन्य जानकारी मांगी।

यह समन 50 एकड़ से अधिक जमीन मंत्री राजपूत के परिजनों को गिफ्ट में दिए जाने के मामले को लेकर जारी किया गया था। पिछली 2 पेशी में हाईकोर्ट ने अपील करने वालों के पक्ष को यह कहकर खारिज कर दिया है कि आयकर विभाग समन जारी कर सकता है। समन जारी करने में आयकर विभाग ने नियमों के आधार पर काम किया है। 10 मार्च को इस मामले में फाइनल हियरिंग है। कोर्ट याचिका पर फैसला दे सकता है।

गिफ्ट करना था तो पहले से मौजूद प्रॉपर्टी करते

आयकर विभाग ने दायर याचिका के मामले में कोर्ट में जवाब पेश किया। जिसमें बताया कि अगर ससुराल पक्ष के लोगों को जमीन गिफ्ट करना था तो वे अपने पास पहले से मौजूद प्राॅपर्टी गिफ्ट करते थे। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ है।

बताया जाता है कि इसी तर्क में मंत्री के ससुराल वालों का पक्ष कमजोर पड़ा है। आयकर विभाग की बेनामी विंग ने भूमि दान करने वालों के खातों को भी ट्रेस किया है और उनके आय-व्यय का पूरा हिसाब खंगाल लिया है।

गिफ्ट में मिली जमीन का ऐसा है लेखा-जोखा अब तक आयकर टीम को मंत्री के साले हिमांचल सिंह राजपूत, उनकी पत्नी और बेटे की करीब 195 एकड़ जमीन मिली है। इसमें 50 एकड़ के करीब वह जमीन भी शामिल है, जो गोविंद सिंह, उनकी पत्नी और बेटे को दान में दी गई या उन्हें बेची गई। जब इसकी शिकायत हुई तो रिश्तेदारों ने जो जमीन मंत्री और उनकी पत्नी को दान में दी थी, उसे वापस कर दिया गया।

एक अप्रैल 2022 के पहले की प्राॅपर्टी की पड़ताल

आयकर विभाग ने मंत्री राजपूत के साले हिमांचल सिंह राजपूत, करतार सिंह राजपूत समेत सविता बाई राजपूत, प्रथमेश राजपूत और शुभम के नाम पर 1 अप्रैल 2022 से पहले जितनी भी संपत्ति पंजीबद्ध है, उसी की पड़ताल की है। इस जमीन पर 10 साल में कौन-कौन सी फसल उगाई गईं, पैदावार से जुड़ा दस्तावेज भी आयकर विभाग ने जुटा लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.