गुरुद्वारा श्री गुरु हर राय साहिब जी में हार्ट चेक अप कैंप

Updated on 22-09-2025 12:42 PM

इंदौर श्री गुरु हर राय साहिब जी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, लायंस क्लब इंदौर महानगर और मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से गुरुद्वारा श्री गुरु हर राय साहिब जी, न्यू रानी बाग-लिंबोदी में आयोजित हृदय जाँच शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

रविवार को आयोजित इस शिविर में करीब 200 रहवासियों ने नि:शुल्क परीक्षण करवाया और वरिष्ठ कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अल्केश जैन और उनकी टीम से परामर्श लेकर लाभ लिया।

इस शिविर के कोऑर्डिनेटर जसबीर अरोरा ने बताया, "हमें खुशी है कि इस शिविर के माध्यम से हमने क्षेत्र के रहवासियों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और आवश्यक परीक्षण व परामर्श प्रदान किया।"

डॉ अल्केश जैन ने कहा, "हृदय स्वास्थ्य की जांच और जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि इस शिविर के माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सकेगा और वे स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित होंगे।"

डॉ अल्केश जैन द्वारा उपस्थित रहवासियों को CPR के बारे में जानकारी और डेमोन्स्ट्रेशन देकर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी दी गई।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से इस आयोजन के लिए लायंस क्लब इंदौर महानगर और मेदांता हॉस्पिटल के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। हमें विश्वास है कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के रहवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और वे स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.