मध्य प्रदेश के छह जिलों में चली लू, अगले 24 घंटों का यह है अनुमान
Updated on
08-04-2025 12:51 PM
भोपाल। प्रदेश में गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। लिहाजा अब दिन के साथ रातें भी गर्म होना शुरू हो चुकी है । रविवार-सोमवार दरमियानी रात को धार जिले का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं प्रदेश के रतलाम, गुना, नर्मदापुरम, सागर, मंडला व पचमढ़ी में लू चली। भोपाल में मंगलवार से लू चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञानी ने बताया कि गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं प्रदेश को और गर्म कर रही हैं। चूंकि प्रदेश में सूरज की किरणें सीधे पड़ रही हैं। दिन बड़े होते जा रहे हैंं।
ऐसे में अब दिन के साथ रातें भी गर्म होना शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को दिन का सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम, रतलाम का रहा । 43 डिग्री सेल्सियस गुना में दर्ज किया गया।
42 डिग्री सेल्सियस मंडला, धार, उज्जैन का रिकार्ड किया गया। वहीं 17 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।
प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान दिन के साथ रात के तापमान में वृद्धि होगी, मौसम शुष्क रहेगा।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…