नर्मदापुरम रोड़ पर भारी जाम, एक हजार से अध‍िक वाहन फंसे

Updated on 21-08-2023 12:10 PM

 भोपाल। नर्मदापुरम रोड पर सोमवार सुबह 11 बजे भारी जाम लग गया है। दोनों तरफ के रास्तों पर जाम के कारण के कारण करीब एक हजार दो और चार पहिया वाहन आमने सामने फंस गए। लोगों ने जाम से बाहर निकलने के विपरीत दिशा मार्ग से अपने वाहन निकालने के लिए चलाए तो दोनों रास्तों पर जाम लग गया। हालात यह हो गई कि बस और कार में टक्कर भी हो गई। बताया जा रहा है कि जाम का कारण रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेट नंबर पांच की बाहर सड़क पर कट प्वाइंट से वाहनों के घुसने के कारण जाम लग गया था। इधर, सोमवार को निजी और शासकीय कार्यालय में जाने वाले लोग भी इस मार्ग पर थे, ऐसे में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया।

जानकारी के मुताबिक नर्मदापुरम के मार्ग पर हबीबगंज अंडर ब्रिज के आगे हबीबगंज चौराहे से लेकर सांची दुग्ध डेयरी तक जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ दो और चार पहिया वाहन जाम में फंसकर रह गए।इस जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस का कोई जवान तैनात नहीं था। हालात यह थी कि यातायात और थाना स्तर से कोई पुलिस कर्मी इस जाम को खुलवाने के लिए उपस्थित नहीं था। इस कारण लोग एक स्थान पर फंसकर रह गए।

कार और बस की हुई टक्कर:- जाम लगने के कारण कई यात्री बसों ने जल्दी के चक्कर में नतीजा यह हुआ कि यात्री वाहन सेवा की 52 सीटर बस के चालकों ने भी विपरीत मार्ग पर बस को चलाने लगे । इस कारण से रानी कमलापति के पांच नंबर प्‍लेटफार्म के बाहर सड़क पर एक कार और बस में टक्कर हो गई। इसमें कार के चालक को चोट लग गई।

चेतक ब्रिज पर पुलिसकर्मी तैनात:- इस बड़े जाम के कारण लोग परेशान होते रहे,लेकिन पुलिस को कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। जबकि इसके आगे चेतक ब्रिज पर पुलिस के जवान आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। लोगों की परेशानी किसी को नजर नहीं आई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.