प्रदेश में फिर तेज बारिश का अलर्ट

Updated on 25-09-2021 05:43 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में एक बार फिर से सिस्टम एक्टिव हो गया है। प्रदेश के 11 जिलों में पिछले 24 घंटे में बारिश हुई। इनमें इंदौर में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी बरसा। शुक्रवार सुबह मौसम साफ था। दोपहर में भोपाल, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया। भोपाल में 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटे में 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मंदसौर, सागर और इंदौर में भी बारिश हुई।


राजधानी में शुक्रवार सुबह से ही मौसम साफ था। तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर 2 बजे मौसम ने करवट ली। तेज बारिश शुरू हो गई। एमपी नगर, न्यू मार्केट, कोलार समेत कई इलाकों में 20 मिनट तक तेज बारिश होती रही। इसके बाद बूंदाबांदी होने लगी। ग्वालियर में भी 15 मिनट तक हल्की रिमझिम हुई।


24
घंटे में 4.5 इंच तक बारिश होने के आसार
मौसम वैज्ञानिकों ने 24 घंटे के भीतर धार, बैतूल, खरगोन, भिंड, दतिया, देवास, टीकमगढ़ और छतरपुर में 4.5 इंच तक बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं भोपाल, सागर, होशंगाबाद, रीवा, ग्वालियर चंबल संभाग में गरज के साथ बिजली गिरने या चमकने की संभावना है। शहडोल, जबलपुर, इंदौर उज्जैन में भी रिमझिम बारिश की संभावना है।


मंदसौर में पिछले 24 घंटों में 2 इंच बारिश
पिछले 24 घंटों में मंदसौर में करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भरा गया। वहीं, जिले में बीते 24 घंटों में 0.41 इंच बारिश दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध के जलस्तर 1306.72 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में इंदौर में 2 इंच से ज्यादा बारिश हुई। सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, शाजापुर, उमरिया, टीकमगढ़, होशंगाबाद, जबलपुर धार में भी हल्की बारिश हुई है।


अभी 11 जिले रेड जोन में
मध्यप्रदेश के 11 जिले रेड जोन में है। यहां काफी कम बारिश हुई है। इन जिलों में धार, खरगोन, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं। नीमच, राजगढ़, आगर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और भिंड ऐसे जिले हैं, जहां पर सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, भोपाल, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला और डिंडौरी ऐसे जिले हैं, जो ग्रीन जोन में है। यानी इन जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
 31 March 2026
इंदौर – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आयोजन फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह…
Advt.