भोपाल-छिंदवाड़ा-इंदौर सहित 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Updated on 29-08-2025 01:11 PM
भोपाल। छत्तीसगढ़ के मध्य भाग में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। वहीं, मानसून द्रोणिका दमोह से होकर गुजर रही है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है।गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रायसेन में 45 मिमी, छिंदवाड़ा में 30 मिमी, भोपाल में 11 मिमी, मंडला में सात मिमी, इंदौर में पांच मिमी, खजुराहो व उमरिया में दो-दो मिमी और दमोह में एक मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक वी.एस. यादव के अनुसार, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मध्य में बने कम दबाव के क्षेत्र के साथ-साथ मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, शिवपुरी, दमोह, छत्तीसगढ़ और कलिंगपट्टनम से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। वहीं, उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब पर चक्रवात के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इन सभी मौसम प्रणालियों के संयुक्त असर से प्रदेश में अच्छी वर्षा की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। वहीं, भोपाल, उज्जैन और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में भी शुक्रवार और शनिवार को झमाझम बारिश के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला अगले तीन दिन तक जारी रह सकता है। उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सिवनी में 75.4 मिमी, रतलाम में 56 मिमी, छिंदवाड़ा में 28 मिमी, शिवपुरी में 26 मिमी, उज्जैन में 16.6 मिमी, श्योपुर में 12.4 मिमी और खंडवा में 11 मिमी वर्षा दर्ज की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.