भोपाल में अगले 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट:कल एंटर हो सकता है मानसून

Updated on 22-06-2024 11:31 AM

भोपाल में अगले 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल और संभाग के जिलों में अगले 24 घंटे यानी, रविवार तक मानसून एंटर हो सकता है। शनिवार को प्री-मानसून की एक्टिविटी बनी रहेगी। पूरे शहर में तेज बारिश हो सकती है।

इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की रात और शाम को तेज बारिश हुई। सुबह 5 घंटे में सबसे ज्यादा बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर)​​​​, गांधी नगर-एयरपोर्ट एरिया में एवरेज 4.8 इंच पानी गिरा था, जबकि सिटी क्षेत्र में 1.6 इंच बारिश हुई। नवी बाग में यह 3 इंच दर्ज की गई। शाम को बादल छा गए और तेज बारिश हुई। रात में भी मौसम बदला रहा।

बारिश से दिन का तापमान भी लुढ़का

शुक्रवार को मौसम के बदलने से दिन का तापमान 5.4 डिग्री तक लुढ़क गया। इस दिन पारा 32.7 डिग्री पर आ गया। वहीं, रात का तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

22 जून को तेज बारिश होने का अनुमान है। इससे दिन-रात के तापमान में और भी गिरावट हो सकती है।

23-24 जून को भी तेज बारिश होने का अलर्ट है।

25 जून को मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। हालांकि, तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

भोपाल के मौसम को लेकर यह भी जानें

22-23 जून तक भोपाल में मानसून की एंट्री हो जाती है। इस बार भी इसी तारीख पर मानसून के आने का अनुमान है।

जून में औसत अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री तक रहता है। वहीं, रात में टेम्प्रेचर 26 डिग्री तक पहुंच जाता है।

इस महीने उमस सबसे ज्यादा रहती है। यह 64% तक पहुंच जाती है।

1 महीने में एवरेज 132.8 मिमी यानी, 5.22 इंच तक बारिश होती है। 6 से 7 दिन तक भोपाल में बारिश होती है।

इस बार 24 घंटे में 4.8 इंच बारिश 21 जून को दर्ज की गई। 10 साल में यह सबसे ज्यादा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.