सोमवार को उज्जैन, समेत इन 5 संभागों में भारी बारिश के आसार, ज्यादातर इलाकों हो सकती है बूंदाबंदी

Updated on 11-09-2023 01:10 PM
 भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को भी वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। विशेषकर उज्जैन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नौगांव में 24, दमोह में 16, मंडला में 16, खजुराहो में 8.4, मलाजखंड में आठ, जबलपुर में 7.2, पचमढ़ी, शिवपुरी एवं उमरिया में पांच, सागर में चार, गुना में तीन, बैतूल में दो, ग्वालियर में 1.2, सिवनी में एक, भोपाल में 0.8 एवं नर्मदापुरम में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

सामान्य से कम बरसे बदरा

इस सीजन में एक जून से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में कुल 756.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा (862.5 मिमी.) की तुलना में 12 प्रतिशत कम है। हालांकि, हाल ही में सिर्फ पांच दिन की वर्षा ने सामान्य वर्षा में सात प्रतिशत तक की भरपाई कर दी है। पांच सितंबर को प्रदेश में सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम वर्षा की स्थिति बनी हुई थी।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मप्र एवं उससे लगे उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, सीधी, जमशेदपुर, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी मप्र पर बने चक्रवात से पूर्वी मप्र से होकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार को उज्जैन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि, सोमवार शाम से भोपाल, इंदौर, रीवा संभाग के जिलों में मानसून की गतिविधियों में कमी आने की भी संभावना है। उधर, 12 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं। इस वजह से रुक-रुककर वर्षा होने का दौर आगे भी बने रहने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.