जबलपुर और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश, कई गांव बन गए टापू... पहाड़ से बड़े पत्थर घरों पर गिरे

Updated on 25-07-2024 12:30 PM

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारी बारिश के बाद बरेला मार्ग पर गौर नदी में बाढ़ आ गई। रात में बरेला से लगे घुघरी गांव में भारी बारिश के वजह से पूरा क्षेत्र टापू में बदल गया। इस दौरान गांव के 11 लोग बाढ़ में फंस गए, हालांकि लंबी मशक्कत के बाद इन्हें बचाया गया।

ग्रामीणों ने मुताबिक गांव के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। उनका आसपास के गांवों से संपर्क टूट गया। सिहोरा के पास गांव बारिश के पानी में डूब गया, कई गांवों के लोग जान बचाने घर की छतों पर पहुंच गए । सिहोरा प्रशासन एसडीएम और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचाई मदद। उन्हें दूसरे गांव में शिफ्ट किया गया।

मशक्कत के बाद बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर निकाला

पुलिस से मिली सूचना पर एसडीआरएफ की टीम सुबह मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ, 8 घंटे की मशक्कत के बाद बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर निकाला। उन्हें 10 किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

गांव के कुछ हिस्से में लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हैं। रेस्क्यू करने पहुंची टीम ने उन्हें भी निकालने का प्रयास किया, लेकिन लोग गांव में ऊंचे स्थान पर चले गए और वहां से निकलने से मना कर दिया।

बिल्डर्स से रोकी पानी की निकासी, बारिश का पानी भरने से फसल डूबी

जबलपुर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का पानी भर जाने से ग्रामीण परेशान रहे। खजरी-खिरिया के किसानों ने बताया कि गांव के आसपास बिना स्वीकृति के बिल्डर्स के द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के कारण बायपास के आसपास के गांव में बारिश का पानी भर गया। खजरी खिरिया गांव के खेतों से पानी निकासी न हो पाने के कारण किसान परेशान हैं।

बड़ी संख्या में किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे शिकायत करने

शिकायत करने बुधवार को बड़ी संख्या में किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। खजरी के किसान संदीप पटेल ने बताया कि खजरी बायपास से पिपरिया बनियाखेड़ा तक मार्ग के दोनों तरफ अवैध कॉलोनि‍यां बनाई जा रही हैं।

इन कॉलोनि‍यों में नियम विरुद्ध निर्माण कार्य करने से हमारे खेतों से पानी निकासी अवरुद्ध हो गई है। जिसके कारण 500 एकड़ से अधिक रकबे की फसल पानी में डूब गई हैं। जिसके कारण गांव के सभी किसान परेशान हैं।

घर पर गिरी चट्टन, हो गया बड़ा नुकसान

घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर के पहाड़ी हिस्सों से लगे घरों में बारिश का कहर बरपा। क्षेत्र के आसपास के घरों में देर रात पहाड़ से कई पत्थर घरों पर आकर गिर। हालांकि इस घटना से जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन लोगों को जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ।

घरों की दीवार बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गई

कांचघर निवासी रेणुका साहू ने बताया कि उसके घर में कई छोटी-बड़ी चट्टान के टुकड़े घर और इसके आसपास गिरे, जिससे घरों की दीवार बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गई। इससे घर में रखा गृहस्थी का सामान भी टूट गया।

पीड़‍ित पक्ष मदद के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के पास पहुंचा। महापौर ने तत्काल पीड़‍ित परिवार को जिला प्रशासन की मदद से राहत देने का आश्वासन दिया। महापौर ने बताया कि पीडित परिवार के घर पर गिरी चट्टान और उसके टुकरों को गुरुवार को हटाया जाएगा।

बारिश से गिरा तापमान 26 पर पहुंचा

सावन में मानसून की झड़ी बुधवार को भी जारी रही। सुबह से दोपहर तक शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई, लेकिन दोपहर बाद आसमान से काले बदल छट गए। अब तक 10 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। कभी मध्यम तो कभी तेज बारिश होती रही।

लगातार बारिश के चलते दिन का अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री लुढ़क कर 26.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़त के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हवा का रुख पश्चिमी रहा बावजूद इसके वातावरण में हल्की ठंडक घुली रही। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पिछले दो दिनों से हो रही अनवतर बारिश के चलते मानसून सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा 20 इंच के पार कर गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.