एमपी में 15 सितंबर से फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर, शनिवार को इन जिलों में गिर सकता है पानी

Updated on 14-09-2024 11:37 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश का सिलसिला थम गया है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, नर्मदा सहित कई अन्य नदियां अभी भी उफान पर हैं। जबलपुर में बरगी बांध के गेट खोले जाने के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नरसिंहपुर और होशंगाबाद जिलों में नर्मदा नदी अपने उच्चतम स्तर पर बह रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 13 सितंबर तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 17% अधिक बारिश हुई है। प्रदेश में 1027.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 880.2 मिलीमीटर होती है।

16 सितंबर से फिर हो सकती है बारिश


हालांकि अभी प्रदेशवासियों को तेज बारिश से राहत मिली है, लेकिन 16 सितंबर से प्रदेश में एक नए मानसूनी तंत्र के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके कारण जबलपुर, चंबल और ग्वालियर क्षेत्र में फिर से बारिश हो सकती है। हालांकि, यह बारिश बहुत तेज नहीं होगी।

बंगाल की खाड़ी में बना नया कम दबाव का क्षेत्र


बंगाल की खाड़ी में एक नए कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके शनिवार को अबदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इसी के प्रभाव से 16 सितंबर से प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का एक और सिलसिला शुरू होने की संभावना है।

कहां-कहां हो सकती है बारिश


ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभाग के जिले और कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला में कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग का अलर्ट


मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश का रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने का अनुमान जारी किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.