पटाखे फोड़ने पर हुए विवाद के बाद जमकर पथराव

Updated on 16-11-2021 08:48 PM

 भोपाल प्रदेश के खंडवा शहर मेंपटाखे फोड़ने की बात पर बवाल मच गया।  विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। देर रात दो पक्षों के बीच हुए पथराव के बाद पुलिस बल कुछ ही देर में घटनास्थल पहुंच गया था। लेकिन पर्याप्त मात्रा में फोर्स नहीं होने की वजह से पुलिस पथराव करने वालों पर काबू नहीं कर सकी। कुछ ही देर में कंजर मोहल्ले से लगे दूसरे क्षेत्र भगत सिंह चौक पर शादी समारोह के टेंट पर पत्थरबाजी हो गई।

दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे जमकर पत्थर फेंके। टेंट में कुछ लोगों ने पत्थर फेंकते हुए आग लगा दी। इसके बाद टेंट के पास खड़ी दोपहिया वाहन भी आग के हवाले कर दी। इसमें एक बाइक जलकर खाक हो गई। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मोर्चा संभाला इसके बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पत्थरबाजी घटना के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी भगत सिंह चौक पहुंचे यहां भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

सड़क किनारे बड़ी तादाद में कबाड़ का सामान और खराब वाहन खड़े हुए थे। पुलिस ने इन्हें सख्ती से हटाया। हटाने की कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक चलती रही। यहां कबाड़ और और खस्ताहाल वाहन खड़े हुए थे जिन की आड़ लेकर पत्थरबाजों ने पुलिस पर भी जमकर पथराव किया था। साथ ही पथराव करने वालों पर कोतवाली थाने में देर रात 3 प्रकरण दर्ज किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.