हेमंत खंडेलवाल बोले-कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सबकुछ हूं:भोपाल में प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Updated on 05-07-2025 01:20 PM

मैं कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सबकुछ हूं और उनके लिए अध्यक्ष नहीं बल्कि कार्यकर्ता ही हूं। इसी भाव से उनसे मिला करूंगा। भोपाल में पार्टी की जीत और मजबूती से ही प्रदेश में हमारी मजबूती दिखती है।

QuoteImage

यह कहना है प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का। वे शुक्रवार को रविंद्र भवन में भाजपा भोपाल आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के इस मंच पर 12 शेर ही बैठे हैं। जिन्होंने पार्टी को इतनी ऊंचाई पर लाने का काम किया है।

पिछले चुनाव में नगर निगम और नगरपालिकाओं के सारे टिकट उन्होंने ही बांटे थे लेकिन उन्हें ही टिकट दिया जिसे कार्यकर्ताओं और विधायकों ने चाहा।

मंत्री सारंग बोले- खंडेलवाल की राजनीतिक सोच बड़ी

कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल शरीर से छोटे जरूर हैं पर राजनीतिक सोच बड़ी है। संगठन और सरकार प्रदेश के विकास को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे। अगले चुनाव में भोपाल मध्य और भोपाल उत्तर में भी बीजेपी की जीत का संकल्प लेकर जाना है। यही वास्तविक स्वागत होगा।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा-

QuoteImage

नए अध्यक्ष संगठन के मुखिया के रूप में जो तय करेंगे वह सभी पूरा करेंगे। सहज सरल कार्यकर्ता को जनता पार्टी ने जिम्मेदारी दी है इससे हम सब गौरवांवित हैं। नए अध्यक्ष ने पहले ही कह दिया कि लक्ष्मण रेखा क्रॉस नहीं करना है, इसलिए सभी को इसका ध्यान रखना है।

QuoteImage

जैसे बाहर से, वैसे अंदर से हैं नए अध्यक्ष पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह ने कहा कि नए अध्यक्ष जैसे बाहर से हैं, वैसे ही अंदर से सहज और सरल हैं। वहीं पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कार्यक्रम में मौजूद हर कार्यकर्ता अपने को प्रदेश अध्यक्ष मानता है। यही उनकी सहजता है। खंडेलवाल हमेशा पीछे रहकर काम करने वाले कार्यकर्ता हैं और उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा।

पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कार्यक्रम में मौजूद हर कार्यकर्ता अपने को प्रदेश अध्यक्ष मानता है। यही उनकी सहजता है। खंडेलवाल हमेशा पीछे रहकर काम करने वाले कार्यकर्ता हैं और उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा।

भाजपा दफ्तर में कर्मचारियोंं से मिले प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ प्रदेश कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से परिचय प्राप्त की। इस दौरान हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आप सभी कर्मचारी पार्टी की एक अहम कड़ी हैं। आप केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि इस विचार परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं।

जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक किसी संस्था से जुड़ता है, तो वह उस संस्था की संस्कृति, विचार और कार्यपद्धति का सहभागी बन जाता है। सभी कर्मचारियों के लिए मेडिकल क्लेम और बीमा की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों के बच्चों को स्कॉलरशिप मिलती है, तो पार्टी उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए हरसंभव आर्थिक मदद प्रदान करेगी। यदि किसी को बैंक लोन की आवश्यकता होगी तो मैं स्वयं गारंटी देने को तैयार हूं, ताकि आपके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सके। हर सदस्य का परिवार सुरक्षित एवं संरक्षित भाव से रहे हम इसका सदैव ध्यान रखेंगे। शीघ्र ही पार्टी कार्यालय परिसर में कम शुल्क पर भोजन व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी।

हितानंद ने कहा- परिचय आपस में बढ़ाता है प्रेम भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने कहा है कि ‘बिनु प्रतीत होइ न प्रीति’ अर्थात बिना परिचय के प्रेम और विश्वास नहीं होता। उन्होंने कहा कि यही उद्देश्य लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रत्येक सदस्य से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया है, ताकि पारिवारिक भाव और आपसी विश्वास को और सशक्त किया जा सके।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने सभी कर्मचारियों का परिचय प्रदेश अध्यक्ष से कराया। प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं प्रदीप त्रिपाठी सहित पार्टी कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.