MP रेडक्रॉस सोसाइटी पर हाईकोर्ट का आदेश:इंदौर खंडपीठ ने दिया आदेश, 2025 तक के लिए आशुतोष पुरोहित को बनाया चेयरमैन

Updated on 22-07-2024 01:32 PM

लंबे समय से राजनीति का केंद्र बनी एमपी रेडक्रॉस सोसाइटी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एमपी हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एमपी रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन को लेकर एक अहम आदेश दिया है। इंदौर खंडपीठ ने आशुतोष पुरोहित को चेयरमैन बनाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने रेडक्रॉस खरगोन की जिला प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर जारी किए गए प्रेस नोट को भी रद्द करने का आदेश दिया है।

इंदौर खंडपीठ में लगाई थी याचिका

मप्र रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य कार्यकारिणी का कार्यकाल 17 मई 2021 को खत्म हो रहा था। 19 फरवरी को राज्य प्रबंध समिति के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हुआ था। 18 मई तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी थी। हालांकि, 8 जनवरी 2022 को एक सांसद ने पत्र खरगोन कलेक्टर को लिखा। जिसमें, कोरोना संकट को देखते हुए चुनाव रद्द करने का अनुरोध किया गया था।

हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता आशुतोष पुरोहित के मुताबिक खरगोन की रेडक्रॉस जिला प्रबंध समिति के चुनाव को कलेक्टर ने गलत बताते हुए प्रेस नोट जारी कर दिया, और इस तरह उन्हें राज्य कार्यकारिणी के चुनाव लड़ने से रोका गया।

हाईकोर्ट ने 10 फरवरी 2022 को जारी प्रेस नोट को रद्द करते हुए याचिकाकर्ता आशुतोष पुरोहित को बचे हुए कार्यकाल के लिए 2025 तक रेडक्रॉस राज्य प्रबंध समिति के चेयरमैन के पद पर काम करने की अनुमति देने का फैसला सुनाया है।

लंबे समय से चल रहा विवाद

मप्र रेडक्रॉस सोसाइटी में लंबे समय से विवाद चल रहा है। रेडक्रॉस में आशुतोष पुरोहित, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, मुकेश नायक जैसे दिग्गजों के बीच वर्चस्व की जंग पिछले कई सालों तक छिड़ी रही। हालांकि, भदौरिया और मुकेश नायक ने रेडक्रॉस की पॉलिटिक्स से फिलहाल दूरी बनाकर रखी हुई है। वर्तमान में बीजेपी और संघ से जुडे़ पदाधिकारी रेडक्रॉस में मुख्य पदों पर काबिज हैं।

पुरोहित बोले- सत्य पराजित नहीं हो सकता

हाईकोर्ट के फैसले पर याचिकाकर्ता आशुतोष पुरोहित ने कहा- मुझे रेडक्रॉस की राज्य कार्यकारिणी के चेयरमेन का चुनाव लड़ने से रोकने के लिए खरगोन रेडक्रॉस की जिला कार्यकारिणी का चुनाव लड़ने से रोका था। इस मामले को लेकर मैंने याचिका लगाई थी।

न्यायालय ने जो निर्णय किया है उस आदेश की प्रमाणित प्रति लेकर मैं राज्यपाल से मिलूंगा और आदेश का पालन कराने का अनुरोध मुख्यमंत्री जी से भी अनुरोध करुंगा। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.