तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार युवकों को टक्कर मारी:हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

Updated on 11-08-2025 01:07 PM

भोपाल की मोती मस्जिद के पास एक तेज रफ्तार कार ने सोमवार तड़के एक्टिवा सवार दो दोस्तों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक को गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर ही कार को छोड़कर भाग गया।

जबकि राहगीरों ने कार सवार दो अन्य युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। दोनों घायलों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में पहुंचाया है। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद एक को छुट्‌टी दे दी गई है।

तलैया थाने के प्रधान आरक्षक ब्रजपाल राजावत ने बताया कि सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक्टिवा सवार रशीदिया स्कूल के पास के निवासी जैद पिता मोहम्मद तुफैल (20) जहांगीराबाद दोस्त के साथ चाय पीकर इकबाल मैदान से घर के लिए रवाना हुआ था।

मोती मस्जिद टंकी के पास सामने से आ रही इटियोस कार ने जैद की एक्टिवा को चपेट में ले लिया। हादसे में जैद को गंभीर चोट आई हैं, जबकि उसके साथी को प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है।

भाग रहे युवकों को लोगों ने पकड़ा

हादसे के बाद कार क्रमांक एमपी 04 सीक्यू 4409 का चालक मौके पर ही कार को छोड़कर फरार हो गया। कार में सवार दो अन्य युवक भी भागने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। जैद की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.