पर्यावरण विभाग में हाई वोल्टेज ड्रामा:भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले सिया चेयरमैन के दफ्तर पर जड़वाया ताला

Updated on 15-07-2025 11:09 AM

पर्यावरण विभाग में सोमवार को एनवायरनमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (सिया) के चेयरमैन शिवनारायण सिंह चौहान और विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत मोहन कोठारी के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया। सुबह जब चेयरमैन भोपाल स्थित पर्यावरण परिसर के अपने चेंबर पहुंचे, तो गेट पर ताला लटका मिला। पूछने पर बताया गया कि ताला पीएस के निर्देश पर लगवाया गया है। मामला सीधे मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा। शाम 3:55 बजे मुख्य सचिव के हस्तक्षेप के बाद ताला खोला गया।

विवाद के केंद्र में एप्को (पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन) भी है, जहां से सिया चेयरमैन का चेंबर संचालित होता है। चौहान ने कहा कि पर्यावरणीय मंजूरी सिर्फ केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय व राज्य की सिया दे सकती है। लेकिन एप्को भी ऐसा कर रहा है।

इलेक्ट्रिकल फॉल्ट के कारण बंद कराया था दफ्तर : पीएस कोठारी

प्रमुख सचिव नवनीत कोठारी ने इन आरोपों को खारिज किया। कहा- ‘एप्को दफ्तर में इलेक्ट्रिक फॉल्ट की शिकायत मिली थी। आगजनी की आशंका को देखते हुए मैंने स्टाफ से सभी चेंबर बंद करने को कहा था। इसमें जिनमें मेरा खुद का भी चेंबर शामिल है। लेकिन सिया चेयरमैन ने इसे बेवजह मुद्दा बना दिया। इसके बाद दबाव डालकर दफ्तर खुलवाया। अगर कोई दुर्घटना होती है, तो इसके लिए वही जिम्मेदार होंगे।’

पीएस का भ्रष्टाचार उजागर किया, इसलिए लगवाया ताला: चेयरमैन

मैंने पर्यावरण विभाग के पीएस नवनीत कोठारी और एप्को की ईडी आर. उमामहेश्वरी द्वारा नियमों के उल्लंघन और अवैध मंजूरियों की जानकारी शासन को भेजी थी। इसके बाद मेरे दफ्तर पर ताला लगवा दिया गया। विभाग का स्टाफ कह रहा है कि पीएस ने निर्देश दिए कि सिया चेयरमैन को अब दफ्तर में नहीं बैठना है। सिया की पिछले 65 दिनों से कोई बैठक नहीं हुई है।’

-शिवनारायण सिंह, चेयरमैन, सिया



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.