भोपाल में 61 साल में सबसे ज्यादा वोट पिछले चुनाव में डले थे, इस बार उस रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी

Updated on 07-05-2024 12:09 PM

भोपाल की लोकसभा सीट के लिए इस बार मतदाताओं के पास इतिहास बनाने का मौका है। बीते लोकसभा चुनाव 2019 में अब तक के सबसे ज्यादा 65.65% मतदाताओं ने वोट किया था। यह बीते 61 साल में सबसे ज्यादा था। साल 2009 में 45.07% मतदान हुआ था, जो 2004 के चुनाव की तुलना में करीब डेढ़ फीसदी कम था।

लेकिन इसके बाद लगातार दो चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ा है। साल 2014 में 57.79% लोग घरों से निकालकर वोट करने आए थे। साल 2019 में तो रिकॉर्डतोड़ लोग घरों से निकले थे। ऐसे में इस बार भोपााल के पास वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी की हैट्रिक का मौका है।

इस बार भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा और कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। यह संख्या पिछले चुनाव से 8 कम हैं। साल 2019 में 30 प्रत्याशी मैदान में थे। 2019 में महिलाएं बढ़-चढ़कर वोट डालने पहुंचीं।

इसी का नतीजा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में पिछली बार महिलाओं ने 10.48 प्रतिशत अधिक मतदान किया था, जबकि 2014 की तुलना में पुरुषों के मतदान में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 2019 लोकसभा चुनाव में पुरुषों ने 67.94 प्रतिशत वोट डाले। महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 63.15 रहा था।

ग्रामीण इलाके में ज्यादा, शहर में कम मतदान

सबसे ज्यादा मतदान सीहोर विस क्षेत्र में हुआ था।

सबसे ज्यादा पुरुष वोटिंग बैरसिया में। सबसे कम द. पश्चिम में।

सबसे ज्यादा महिला वोटिंग सीहोर में, सबसे कम मध्य में।

सबसे ज्यादा मतदाता 30 से 39 साल के बीच के

लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे 46 हजार 420

सबसे ज्यादा मतदाता 30 से 39 साल के 5 लाख 88 हजार 20

सबसे कम मतदाता 80 से 89 साल के 23 हजार 152

भोपाल लोकसभा सीट की तस्वीर

कुल वोटर: 23 लाख 39 हजार 47

पुरुष वोटर: 12 लाख 490

महिला वोटर: 11 लाख 38 हजार 376

अन्य वोटर: 187

सबसे ज्यादा 4 लाख 938 मतदाता गाेविंदपुरा विस क्षेत्र में।

सबसे कम 2 लाख 23 हजार 652 मतदाता सीहाेर में।

कुल मतदान केंद्र: 2358

क्रिटिकल मतदान केंद्र: 493

माइक्रो ऑब्जर्वर: 493

सेक्टर अधिकारी: 180


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.