इंदौर में हिंदू परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का बनाया दबाव, केस दर्ज

Updated on 05-07-2023 06:28 PM
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के हिंदू परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। इसके लिए रुपये और शादी करवाने का भी प्रलोभन दिया गया। पुलिस ने आरोपित गणेश, जानी पुत्र जार्ज निवासी तिरूमला प्राइड (एमआर-10) और शाली पत्नी जानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

फरियादी रामदेवी कुर्मी निवासी कुमेड़ी काकड़ (बाणगंगा) ने पुलिस को बताया कि 30 जून को जानी और शाली उसके घर पर आए और नाम व धर्म के बारे में पूछा। घर में रखी भगवान शंकर और विष्णु की तस्वीर को देखकर आपत्तिजनक बातें कहीं। इससे मेरी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। इसकी सूचना स्वजन को दी। सोमवार शाम दोनों मेरे पड़ोसी गणेश के साथ घर आए और कहने लगे कि ईसाई धर्म अपनाओगे तो आपको सुविधाएं देंगे, पैसे देंगे, कर्ज माफ करवा देंगे और आपके परिवार में शादी करवा देंगे।

इसके अलावा बच्चों को बड़े स्कूल में पढ़ाई भी करवाने का प्रलोभन दिया। इस पर हमने परिचितों को फोन लगाकर जानकारी दी। आरोपितों के पास ईसाई धर्म के प्रचार की किताबें भी थीं। सभी ने मिलकर उन लोगों को पकड़ा और थाने लेकर पहुंचे। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.