पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो सकी ऐतिहासिक टेकरी

Updated on 01-11-2023 12:28 PM

संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर में बड़ी झील से सटी ऐतिहासिक वन ट्री हिल्स टेकरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर अमल नहीं हो पा रहा है। टेकरी के चारों तरफ अतिक्रमण होने लगा है। इसे रोकने में प्रशासन नाकाम रहा है।

पर्यटन विकास निगम ने इसे सुंदर पर्यटन स्थन बनाने का प्रस्ताव बनाया था। बैठने के लिए हट, सुंदर कुर्सियां, पौधारोपण एवं सनसेट स्टेज बनाने का प्रस्ताव बना था। इसके लिए भूमिपूजन भी किया गया था लेकिन काम शुरू होने से पहले ही वक्फ बोर्ड ने आपत्ति लगा दी। नतीजा बैरागढ़ एक अच्छे पर्यटन स्थल की सौगात से वंचित रह गया। नागरिकों का कहना है किशासन चाहे तो आपत्ति का निराकरण कर टेकरी को पर्यटन स्थल बना सकता है। टेकरी पर बाबा जलालउद्दीन साहब की दरगाह है। यहां वर्ष में एक बार उर्स भी लगता है।

सभी हिस्सों में हो रहा है अतिक्रमण

पिछले कुछ समय से टेकरी के ऊपर तक अतिक्रमण हो गया है। इसके चारों तरफ पहले से ही अतिक्रमण है। टेकरी पर सुबह एवं शाम के समय बड़ी संख्या में लोग सैर करने जाते हैं। अब लोगों को अतिक्रमण के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। पीर बाबा जलालउद्दीन साहब की दरगाह बनी है। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। अतिक्रमण से श्रद्धालुओं को दिक्कत होने लगी है। टेकरी के ऊपर तक अवैध कब्जा होने के कारण मानसून में हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। कुछ लोगों ने ढलान पर भी कब्जा कर लिया है इससे दुर्घटना का भय बना रहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.