इंदौर में हिट एंड रन... लर्निंग लाइसेंस पर ही दौडाई कार, टक्कर मारने के बाद एक किमी तक घसीटा

Updated on 19-10-2024 11:42 AM

इंदौर। राऊ-राजेंद्रनगर के बीच हुई दुर्घटना देखकर लोग हैरान हैं। युवक के फंसने के बाद भी कार चालक भाग रहा था। पीछा करने पर उसने तेज कार चलानी शुरू कर दी। लोग सड़क पर बिखरे चिथड़े देखकर उसके पीछे-पीछे आते गए। आखिर में आरोपित चौराहा पर फंसा और कार रोकनी पड़ी।


राजेंद्रनगर टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक आरोपित आदर्श गुर्जर के पास लाइसेंस नहीं था। उसने कुछ समय पूर्व ही लर्निंग लाइसेंस बनवाया था। बावजूद जाम गेट तक कार ले गया और व्यस्ततम मार्ग पर कार दौड़ाने लगा। पुलिसकर्मियों ने आदर्श से पूछताछ की तो बहाने बनाने लगा। उसने कहा कि एमराल्ड हाइट्स स्कूल के समीप कुछ चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी थी।


मामा-मामी के सामने ही टक्कर मारी थी


उसने सपना को टक्कर मारने से भी मना कर दिया। राहुल कार में फंसा था, यह भी कार रुकने पर पता चला। राहुल के भानजे सुनील के मुताबिक वह घटनास्थल पर मौजूद था। मामा-मामी को उसके सामने ही कार ने टक्कर मारी थी। मामी को देखने गया तो मामा गायब मिले।


लोगों ने बताया कि मामा तो कार में फंसे हैं


दोपहिया चालकों ने बताया मामा तो कार में ही फंसे हैं। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि लोग देखते रह गए। सड़क पर खून व शरीर से गिरे चिथड़े देख रेती मंडी तरफ गए व कार को बाइक आगे कर रोका। टीआई राजपाल यादव के मुताबिक आदर्श पर सदोष मानव वध के प्रयास का केस दर्ज किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.