13 अप्रैल को भोपाल आएंगे गृहमंत्री अमित शाह:वीआईपी रोड से रोशनपुरा तक ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित, कई सड़कों पर लागू होगा डायवर्शन

Updated on 12-04-2025 12:13 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल आएंगे। इसके चलते पुराने विमानतल से रविंद्र भवन तक और कार्यक्रम के दौरान शहर की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। रोशनपुरा, लालघाटी, वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा जैसी व्यस्त सड़कों पर प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग सुनिश्चित कराया जाएगा।

अमित शाह के भोपाल आगमन के दौरान यातायात व्यवस्था (सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)

यात्री बसों के लिए डायवर्सन:

  • इंदौर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली बसें: हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये बसें हलालपुर बस स्टैंड पर ही समाप्त होंगी।
  • राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की बसें: ये बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा, खजूरी बायपास तिराहा, बैरागढ़ मार्ग से होकर हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी।

मालवाहक, भारी और व्यवसायिक वाहनों के लिए

  • रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा और पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधीपार्क तिराहा तक इन वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • वैकल्पिक मार्ग : भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नील बड़ तिराहा, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा और मुबारकपुर चौराहा होकर आवाजाही संभव होगी।

सामान्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए

  • वीआईपी भ्रमण के दौरान आवश्यकतानुसार रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा और गांधीपार्क तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग:

  • बैरागढ़, राजा भोज विमानतल, राजगढ़-ब्यावरा की ओर: भारतमाता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नील बड़, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा।
  • सीहोर-इंदौर की ओर: भारतमाता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नील बड़, राती बड़, झागरिया।
  • शहर से सीहोर-इंदौर, राजगढ़-ब्यावरा, राजा भोज एयरपोर्ट की ओर: प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करौंद चौराहा, नई जेल, गांधीनगर तिराहा।

कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था (सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)

मालवाहक, भारी और व्यवसायिक वाहनों के लिए:

  • पॉलिटेक्निक चौराहे से रविंद्र भवन, केएन प्रधान, राजभवन और मछलीघर तिराहा से गांधीपार्क तिराहा तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग

  • पॉलिटेक्निक चौराहा से रोशनपुरा, भारत टॉकीज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर: दोपहिया और चारपहिया वाहन (जीप/कार) रोशनपुरा चौराहा, कंट्रोल रूम, लिली चौराहा से भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे।
  • मिनी बसें और बड़ी बसें: रोशनपुरा चौराहा से अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ई.ओ.डब्ल्यू ऑफिस, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से भारत टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.