उज्जैन में बोले गृह मंत्री- ओमिक्रॉन से डरने की जरूरत नहीं

Updated on 04-12-2021 11:21 PM

भोपाल मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर मंगलनाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए गए। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर कहा कि डरने की जरुरत नहीं है। मप्र सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन दवाएं हैं।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के साथ उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव अन्य नेता थे। उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। मंगलनाथ मंदिर शनि देव मंदिर में भी पूजन किया। महाकालेश्वर मंदिर में गृह मंत्री करीब आधा घंटा रूके। इसके बाद मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर अभिषेक किया। त्रिवणी स्थित शनि मंदिर में शनिदेव का अभिषेक पूजा अर्चना की। यहां से वे इंदौर के लिए रवाना हुए।

जेलर पर लगे आरोपों की बारीकी से जांच हो रही

मीडिया से हुई चर्चा में गृह मंत्री ने कहा कि मप्र को ओमिक्रॉन से डरने की जरूरत नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में रेमडेसिविर इंजेक्शन दवाएं हैं। अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर हैं और प्रदेश में लगभग सभी जगह ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हैं। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर दहशत की जरूरत नहीं है। ओमिक्रान वैरिएंट को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उज्जैन की केंद्रीय जेल के प्रहरी और जेलर पर लगे आरोपों पर कहा कि इसकी बारीकी से जांच हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.