Bhopal में होम ट्यूटर बना ब्लैकमेलर, पहले बनाया वीडियो फिर वायरल करने देकर करता रहा दुष्कर्म

Updated on 08-07-2025 12:07 PM

भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र में एक होम ट्यूटर ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और फिर उसे बहुप्रसारित करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। इतना ही नहीं बदनामी का डर दिखाकर वह महिला से रुपयों की मांग भी करने लगा। युवक की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ऐशबाग थाने में इसकी शिकायत की।

सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय महिला गृहणी है, वह अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला 37 वर्षीय शहादत मिर्जा नाम का युवक बीते करीब दो महीने से उनके बच्चों को होम ट्यूशन दे रहा था। कुछ दिनों पहले शहादत ने घर में उनका आपत्तिजनक वीडिया बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे दुष्कर्म किया।

तंग आकर पीड़िता ने अपने पति को बताया

इसके बाद आरोपित ने ब्लैकमेल कर महिला से कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 30 जून को आरोपित ने आखिरी बार महिला का शारीरिक शोषण किया था। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपित पीड़िता से रुपये की मांग भी करने लगा। आरोपित की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने अपने पति को बताया और थाने पहुंचकर शिकायत की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.