भोपाल से निकलेंगे होम्योपैथी स्किन और कम्युनिटी हेल्थ एक्सपर्ट

Updated on 24-07-2025 12:41 PM

प्रदूषण, खराब खान-पान और आलसी जीवनशैली न केवल अंदरूनी शरीर बल्कि बाहरी सेहत को भी नुकसान पहुंचा रही है। यही कारण है कि जानकार मानते हैं कि इस दौर में डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग विशेषज्ञ) की डिमांड बीते दशकों के मुकाबले कई गुना बढ़ गई है। इसके अलावा बीमारियों के बदलते पैटर्न पता लगाना, जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाना, बीमारियों की रोकथाम करना और स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय तक प्रभावी रूप से पहुंचाना समय की जरूरत बन गई है। ऐसे में इस कार्य में माहिर कम्युनिटी एक्सपर्ट की जरूरत भी तेजी से बढ़ी है।

इस स्थिति को देखते हुए, केंद्रीय आयुष मंत्रालय से भोपाल में इन दोनों विषयों के होम्योपैथी विधि के एक्सपर्ट तैयार करने की अनुमति दी है। जिसके तहत राजधानी में स्थित सरकारी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय और चिकित्सालय में दो नए पीजी कोर्स (डर्मेटोलॉजी और कम्युनिटी मेडिसिन) शुरू किए जा रहे हैं।

अब तक 7 पीजी कोर्स हो रहे संचालित अब तक शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में 7 विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (पीजी कोर्स) संचालित हैं। महाविद्यालय में प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन, पेडियाट्रिक, साइकियाट्रिक, फार्मेसी, मेडिसिन और रेस्पिरेटरी में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पहले से संचालित हैं।

शिक्षण सत्र 2025-26 से त्वचा रोग (डर्मेटोलॉजी) एवं कम्युनिटी मेडिसिन विषयों में भी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित होंगे। जिसके बाद महाविद्यालय को कुल 9 विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति मिल गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.