हनीमून पर गए इंदौर के दंपती शिलांग में लापता:लावारिस मिली किराए की स्कूटी, खाई में मिले बैग

Updated on 28-05-2025 12:41 PM

इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शिलांग में हनीमून के दौरान लापता हो गए हैं। दोनों की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे।

बताया जा रहा है कि दंपती की आखिरी लोकेशन शिलांग के संवेदनशील इलाके ओसरा हिल में मिली, जहां उनकी किराए की एक्टिवा लावारिस हालत में पाई गई। राजा रघुवंशी इंदौर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं।

इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा से फोन पर बात कर कार्रवाई का अनुरोध किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी गृह मंत्री अमित शाह को मामले की जानकारी दी। इंदौर पुलिस शिलांग के पुलिस अफसरों के संपर्क में हैं।

एक्टिवा से कुछ दूरी पर खाई में दिखे बैग शिलांग के ओसरा हिल्स से लापता राजा रघुवंशी और सोनम के 2 बैग पहाड़ी इलाके में शाम को सर्चिंग के दौरान मिले हैं। यह बैग जहां उनकी एक्टिवा मिली थी उससे कुछ दूरी पर खाई में पड़े थे। हालांकि बैग में क्या सामान मिला है इस बारे में पता नहीं चला है।

दरअसल, राजा के परिवार के लोगों ने इंदौर से गए गोविंद और सचिन रघुवंशी से संपर्क किया तो उन्होंने इस बारे में परिवार को जानकारी दी है।

कल फिर की जाएगी दंपती की सर्चिंग इधर, इंदौर में परिवार से जुड़े अर्पित चौहान का कहना है कि मंगलवार को शाम तक वहां पुलिस ने सर्चिंग की है। अभी इस मामले में अफसरों की बैठक चल रही है। बुधवार को फिर से सर्चिंग करने की बात कही गई है। इंदौर और शिलांग पुलिस से उन्हें मदद मिल रही है। जल्द ही दोनों की जानकारी लग जाएगी।

24 मई से दोनों के मोबाइल बंद परिवार के अनुसार दंपती 20 मई को इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग रवाना हुए। शिलांग पहुंचने के बाद शुरुआत में परिवार का दोनों से संपर्क बना रहा, फिर संपर्क टूट गया।

राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी को पहले लगा कि नेटवर्क का इशू होगा, लेकिन 24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए तब चिंता हुई। कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका, तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंचे हैं।

कल फिर की जाएगी दंपती की सर्चिंग इधर, इंदौर में परिवार से जुड़े अर्पित चौहान का कहना है कि मंगलवार को शाम तक वहां पुलिस ने सर्चिंग की है। अभी इस मामले में अफसरों की बैठक चल रही है। बुधवार को फिर से सर्चिंग करने की बात कही गई है। इंदौर और शिलांग पुलिस से उन्हें मदद मिल रही है। जल्द ही दोनों की जानकारी लग जाएगी।

24 मई से दोनों के मोबाइल बंद परिवार के अनुसार दंपती 20 मई को इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग रवाना हुए। शिलांग पहुंचने के बाद शुरुआत में परिवार का दोनों से संपर्क बना रहा, फिर संपर्क टूट गया।

राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी को पहले लगा कि नेटवर्क का इशू होगा, लेकिन 24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए तब चिंता हुई। कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका, तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंचे हैं।

गूगल मैप से निकाली लोकेशन गोविंद ने गूगल मैप के जरिए उनके फोटो से आस-पास की लोकेशन ट्रेस कर पता लगाया तो रेंट पर एक्टिवा देने वाले की जानकारी मिल गई। रेंटल एजेंसी से संपर्क कर फोटो भेजे और जानकारी जुटाई, तो एजेंसी ने पुष्टि की कि दंपती ने उनके यहां से एक्टिवा किराए पर ली और ओसरा हिल की ओर रवाना हुए थे।

स्थानीय पुलिस के अनुसार एक्टिवा पहाड़ी क्षेत्र में लावारिस अवस्था में मिली है, जो एक खाई के पास स्थित है। क्षेत्र में एक ओरसा नाम का रिसॉर्ट भी है, जिसे अपराधियों का अड्डा माना जाता है।

भाषा की समस्या बनी खोज में अड़चन भाई सचिन रघुवंशी ने बताया कि भाषा की समस्या के कारण स्थानीय पुलिस से मदद लेने में दिक्कत आ रही है। इसके बाद इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से संपर्क किया गया, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी को जांच में लगाया है। वे शिलांग पुलिस से लगातार संपर्क में हैं।

डॉ. मोहन यादव ने मेघालय के सीएम से की बात सीएम डॉ. मोहन यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा से फोन पर बात की है। मैंने मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस मामले में मेघालय प्रशासन से निरंतर संपर्क में रहने और समन्वय के निर्देशित किया है। सीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,

मंत्री विजयवर्गीय ने अमित शाह को दी जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, इस गंभीर विषय की जानकारी मैंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संज्ञान में दी है। इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। ईश्वर से नवदंपती की सकुशल वापसी की कामना करता हूं।

शिलांग पुलिस से लगातार संपर्क में इंदौर पुलिस सीपी संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दंपती मामले में क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने कुछ देर पहले शिलांग में परिवार के लोगों से वीडियो कॉलिंग पर बात की। वही शिलांग के अफसर वहां पर सर्चिंग करवा रहे हैं।

इसमें संबधित थाने के टीआई और एसडीओपी भी मौके पर है। उनसे सर्चिंग में और व्यक्ति बढ़ाने को लेकर अपील की गई है। हम आशा करते है कि दंपती सुरक्षित मिलेगे। वहीं शिलांग पुलिस से भी इस मामले में थोड़ी-थोड़ी देर में अपडेट लेते रहेगे।

उस इलाके में पहले भी लापता हो चुके दंपती स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह इलाका बदमाशों के लिए बदनाम रहा है। इससे पहले भी एक दंपती यहां लापता हो चुका है। पुलिस भी इस इलाके में जाने से कतराती है। फिलहाल दोनों की तलाश में पुलिस और परिजन जुटे हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.