चिलचिलाती गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, मप्र में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून

Updated on 30-05-2024 11:39 AM

भोपाल। उत्तर व मध्य भारत के अधिकांश इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। मप्र में भी चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के तट पर तय समय से एक दिन पहले 30 जून को यानी आज दस्तक दे सकता है। पहले मौसम विभाग ने 31 मई तक केरल में मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था। इसके बाद 15 जून तक दक्षिण-पश्चिमी मानसून के मप्र में पहुंचने की संभावना है। यानी अगले 17 दिन में मप्र के वासियों को झमाझम फुहारों के साथ गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इस बार मौसम विज्ञानियों ने मप्र में अच्छे मानसून की भविष्यवाणी की है। यानी जून का पहला पखवाड़ा समाप्त होते ही मप्र में झमाझम का दौर शुरू हो सकता है। भोपाल में 18 से 20 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।

लुढ़क सकता है पारा

वैसे हवाओं का रुख बदलने के साथ अगले कुछ दिनों में तापमान में 02 से 03 डिग्री गिरावट के साथ लोगों भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। फिलहाल तो प्रदेश के अनेक हिस्सों में लू जैसे हालात हैं। बुधवार को दतिया व खजुराहो में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा व इन शहरों में तीव्र लू चली। इसके अलावा सतना, सीधी, ग्वालियर, रीवा, शिवपुरी, नौगांव, टीकमगढ़ और दमोह में भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा और इन शहरों में लू चली। वर्तमान में हिमाचल के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है। गुरुवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इससे हवाओं का रुख बदलने से गुरुवार से तापमान में कुछ गिरावट होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.