लांग टर्म वीजा पर भोपाल में रह रहे विस्थापितों को नागरिकता मिलने की उम्मीद बढ़ी

Updated on 16-05-2024 11:05 AM
 भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होने के बाद भारतीय नागरिकता पाने की राह देख रहे सिंधी हिंदू परिवारों की आस जल्द पूरी हो सकती है। भारत सरकार ने बुधवार को 14 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए हैं। इससे यहां रह रहे लोगों को भी जल्द ही नागरिकता मिलने की उम्मीद बंधी है।

कई लोगों को मिली नागरिकता

भारत सरकार ने सिंध प्रांत सहित विभिन्न नगरों से लांग टर्म वीजा के आधार पर भोपाल एवं इंदौर में आकर बसे सिंधी हिंदू परिवारों के लिए नागरिकता नियम आसान कर दिए थे। जिला कलेक्टरों को आइबी की रिपोर्ट के आधार पर नागरिकता देने के अधिकार दिए गए थे। नए नियम लागू होने के बाद भोपाल के 150 से अधिक लोगों को नागरिकता मिल गई थी। उस समय नागरिकता के लिए यह जरूरी था कि यहां आए लोग कम से कम नौ साल से भारत में रह रहे हों। सीएए लागू होने के बाद समय अवधि की शर्त में छूट दी गई है, इससे लंबित मामलों में तत्काल नागरिकता मिलने की संभावना है।

इंदौर में भोपाल से अधिक प्रकरण

सिंधी सेंट्रल पंचायत भोपाल के संरक्षक एवं मप्र विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवानदेव इसरानी के अनुसार सिंध से भोपाल आकर बसे अधिकांश लोगों को नागरिकता मिल चुकी है। कुछ प्रकरण ही लंबित हैं। सीएए से नागरिकता की राह आसान होगी। इसरानी के अनुसार सीएए लागू होने से पाकिस्तान में प्रताड़ित हिंदुओं, सिखों आदि गैर-मुस्लिम परिवारों की भारत आने की इच्छा पूरी हो सकती है। भारत सरकार का यह कदम सराहनीय है।

नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से हमें नागरिकता मिलने की संभावना बढ़ी है। हमारा परिवार पाक के जैकबाबाद में रहता था। मैं एक साल से भोपाल में हूं। कठिन नियमों के कारण मामला लंबित था। अब उम्मीद है कि परिवार के सभी सात सदस्यों को नागरिकता मिलेगी।

                  - नंदलाल चावला, भोपाल में बसे विस्थापित

भोपाल के कई परिवारों को नागरिकता मिल चुकी है। जटिल नियमों के कारण कुछ लोगों की नागरिकता लंबित है। सीएए लागू होने से जल्द नागरिकता मिलने की उम्मीद है। भारत सरकार के इस कदम से सिंध से यहां आने की चाह रखने वालों को भी आसानी से नागरिकता मिलेगी।

                            - विकास तलरेजा, विस्थापित परिवार के सदस्य

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.