विदिशा में भीषण सड़क हादसा, 4 श्रद्धालुओं की मौत, 6 गंभीर घायल, कचूमर बनी कार से रेस्क्यू करने में छूटे पसीने

Updated on 07-09-2024 12:00 PM
विदिशा: जिले में शनिवार तड़के 3 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। वैष्णो देवी के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे 4 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत लटेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान के रहवासी थे सभी


सभी पीड़ित राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी थे। हादसा लटेरी पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब श्रद्धालुओं की कार सिरोंज की तरफ से आ रही थी। अचानक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह पिचक गई। इस भीषण टक्कर के बाद शव और घायलों को निकालने में पुलिस को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा। कार में सवार लोग जो अपने परिवार के साथ श्रद्धा और आस्था के साथ यात्रा कर रहे थे, उनके जीवन की यह अंतिम यात्रा बन गई।

सीएम मोहन यादव ने जताया शोक


डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'विदिशा के लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते समय 4 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की खबर ने झकझोर दिया है। गंभीर घायलों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।' मध्यप्रदेश सरकार ने इस संकट की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया है। राज्य शासन द्वारा पात्रता के अनुसार परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी


लटेरी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी ने जानकारी दी कि कार में 7 महिलाएं और 3 पुरुष सवार थे। वे वैष्णो देवी के दर्शन के बाद बागेश्वर धाम में भी रुके थे। इस हादसे में 2 महिलाओं और 2 पुरुषों की मौत हो गई, जबकि 5 महिलाओं समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे की जगह पर यह भी जानकारी मिली कि कार में राशन का काफी सामान था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे लंबी यात्रा पर निकले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.