तलवारबाजी में मेजबान भोपाल के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते दस स्वर्ण पदक

Updated on 11-09-2023 01:26 PM
 भोपाल। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत तलवारबाजी के मुकाबले खेले गए। पहले दिन भोपाल के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाया। जिसमें 10 स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते। इसमें बालिका अंडर-14 वर्ग की साब्रे टीम स्पर्धा में भोपाल ने खिताबी जीत दर्ज की। टीम में तान्या, रिया, आशी और ईशा की चौकड़ी शामिल रहीं। दूसरे स्थान पर ग्वालियर और तीसरे स्थान पर इंदौर और जनजातीय विभाग की टीम रही। तीनों ही टीमों को क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक मिले।

बालिका अंडर-14 श्रेणी में मारी बाजी

इसी प्रकार फोइल टीम स्पर्धा के बालिका अंडर-14 वर्ग में भी भोपाल की करिश्मा, समृद्धि, स्वेरा व मैसारा की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। जबलपुर की टीम ने रजत और ग्वालियर व जनजातीय की टीम ने कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग के ईपी टीम स्पर्धा में भोपाल की लड़कियों ने बाजी मारी। जिसमें अनुश्री, तान्या, नताशा और मानवी शामिल रहीं। ग्वालियर को रजत और जबलपुर व जनजातीय विकास संभाग को कांस्य पदक मिला।

भोपाल के बालक तलवारबाज भी छाए

बालक वर्ग के साब्रे टीम स्पर्धा में भोपाल के कार्तिक, अर्हम, आदर्श व फरहान की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। ग्वालियर को रजत और जनजातीय विभाग व जबलपुर की टीम ने कांस्य पदक जीते। बालक वर्ग के फोइल टीम स्पर्धा में भोपाल के दर्शित गुप्ता, चैतन्य पाटिल, अर्हन खान व अंशुमान चौकसे की टीम ने स्वर्ण पदक जीते। जबलपुर को रजत और रीवा व ग्वालियर संभाग की टीम को इस स्पर्धा का कांस्य पदक मिला। ईपी टीम स्पर्धा में ग्वालियर की टीम को स्वर्ण पदक मिला। टीम में देव भदोरिया, अनंत शिवहरे, वंश गुर्जर व निहाल सिंह शामिल रहे। भोपाल ने रजत जीता। इस टीम में अमीश सिंह ठाकुर, आर्या, शार्दुल सेन व आदित्य भाटिया शामिल रहे। जनजातीय विभाग व जबलपुर की टीम को कांस्य पदक मिला।

निताशा, स्वेरा, आशी, चैतन्य, आदर्श ने जीते स्वर्ण

इसी प्रकार व्यक्तिगत ईवी स्पर्धा के अंडर-14 बालिका वर्ग में भोपाल की निताशा को स्वर्ण, भोपाल की ही तान्या को रजत जबकि जबलपुर की छवि और ग्वालियर की पलक को को कांस्य पदक मिला। फोइल स्पर्धा में भोपाल की स्वेरा दांबले को स्वर्ण, जबलपुर की किंजल ठाकुर को रजत व ग्वालियर की प्रियांशी व जनजातीय विभाग की शालिनी को कांस्य पदक मिले। साब्रे की व्यक्तिगत स्पर्धा में भोपाल की आशी गोस्वामी ने स्वर्ण, भोपाल की ही प्रिया पटेल ने रजत व ग्वालियर की दिव्यांशी और तृप्ति यादव ने कांस्य पदक जीते। बालक वर्ग ईपी स्पर्धा में ग्वालियर के वंश गुर्जर ने स्वर्ण, ग्वालियर के ही निहाल सिंह ने रजत व भोपाल के आर्या पटेल और शार्दुल सेन ने कांस्य पदक जीते। फोइल में भोपाल के चैतन्य पाटिल ने स्वर्ण, भोपाल के अर्हन खान ने रजत, जबलपुर के चंद्र साइ व यथार्थ दुबे ने एक-एक कांस्य पदक जीते। साब्रे स्पर्धा में भोपाल के आदर्श छपानी ने स्वर्ण, जबलपुर के आदम्य प्रताप ने रजत, जबलपुर के दिव्य चौकसे व भोपाल के अर्हम जैन ने एक-एक कांस्य पदक जीते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.