मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा घर-घर की जा रही जांच

Updated on 28-10-2021 06:07 PM

भोपाल नगर निगम भोपाल द्वारा मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु घर-घर डेंगू लार्वा की जांच की जा रही है और फागिंग हस्तचलित मशीनों से कीटनाशक रसायनों का छिड़काव किया जा रहा है तथा जांच के दौरान डेंगू लार्वा की संभावना वाले घरों में पानी के बर्तनों, टायर, गमले आदि को खाली कराकर सावधानी बरतने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही भी की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम अमले ने अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में घर-घर जाकर डेंगू लार्वा की जांच की और विभिन्न क्षेत्रों में फागिंग कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कराया। निगम अमले ने नागरिकों को समझाइश दी कि घरों में पानी के पात्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई कराए तथा कूलर, गमले, टायर, पुराना सामान आदि में पानी एकत्र होने दें। निगम अमले ने साफ-सफाई रखने और बीमारियों से बचने हेतु सावधानी बरतने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही करते हुए 25 प्रकरण में 02 हजार 650 रुपये की राशि भी वसूल की।

                संभागायुक्त एवं नगर निगम प्रशासक कवीन्द्र कियावत के निर्देश एवं निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी के आदेश पर निगम अमले ने बुधवार को आरिफ नगर, नादरा बस स्टैण्ड, सिंधी कालोनी, एन.सी.सी. कार्यालय मालवीय नगर, भदभदा रोड, राष्ट्रीय विधि संस्थान, केरवा रोड, टीचर्स कालोनी, सूरज नगर, गौरागांव, बिसनखेड़ी, सांईराम कालोनी, -2 अरेरा कालोनी, महावीर नगर, विजय मार्केट, बरखेड़ा पठानी, साकेत नगर, शक्ति नगर, विश्वकर्मा नगर, अवधपुरी, विद्यासागर, कंचन नगर, खजूरी कलां, तन्वी स्टेट, सरला पैराडाइज, सागर स्टेट कालोनी, इंडस पार्क फेस-2, छत्रपति फेस-2, अर्चना होम्स, ओल्ड मीनाल, सुरभि परिसर, बीमाकुंज, नयापुरा, शिरडीपुरम, फाईन इंक्लेब, पहाड़ी मंदिर, शालीमार गार्डन, शालीमार पार्क आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर डेंगू लार्वा की जांच की और कीटनाशक रसायनों का छिड़काव फागिंग भी कराई।

                निगम अमले ने डेंगू लार्वा पाए जाने पर जोन क्रमांक 04 में 06 प्रकरण में 750 रूपये, जोन क्रमांक 08 में 10 प्रकरण में 01 हजार रूपये, जोन क्रमांक 14 में 09 प्रकरण में 900 रूपये जुर्माना किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.