मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा घर-घर की जा रही जांच

Updated on 31-10-2021 06:05 PM

भोपाल नगर निगम भोपाल द्वारा मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु घर-घर डेंगू लार्वा की जांच की जा रही है और फागिंग हस्तचलित मशीनों से कीटनाशक रसायनों का छिड़काव किया जा रहा है तथा जांच के दौरान डेंगू लार्वा की संभावना वाले घरों में पानी के बर्तनों, टायर, गमले आदि को खाली कराकर सावधानी बरतने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही भी की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम अमले ने अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में घर-घर जाकर डेंगू लार्वा की जांच की और विभिन्न क्षेत्रों में फागिंग कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कराया। निगम अमले ने नागरिकों को समझाइश दी कि घरों में पानी के पात्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई कराए तथा कूलर, गमले, टायर, पुराना सामान आदि में पानी एकत्र होने दें। निगम अमले ने साफ-सफाई रखने और बीमारियों से बचने हेतु सावधानी बरतने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही करते हुए 18 प्रकरण में 03 हजार 200 रुपये की राशि भी वसूल की।

                संभागायुक्त एवं नगर निगम प्रशासक कवीन्द्र कियावत के निर्देश एवं निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी के आदेश पर निगम अमले ने शनिवार को गांधी नगर, सीआरपी कॉलोनी बैरागढ़, अब्बास नगर, गोदरमऊ, नवीबाग, राजीव कॉलोनी, शहीद कॉलोनी, रिंग गार्डन, मोतीलाल नगर, मुल्ला कॉलोनी, सागर प्रीमियम टॉवर, जेके हास्पिटल, गिरधर हाईट्स, शिवालय परिसर, गिरधर गार्डन, अशोका गार्डन, लाला लाजपतराय कॉलोनी, कस्तूरबा नगर, बिहारी मोहल्ला, विजय मार्केट, बरखेड़ा पठानी, साकेत नगर, शक्ति नगर, विश्वकर्मा नगर, अवधपुरी, विद्यासागर, कंचन नगर, खजूरी कलां, तन्वी स्टेट, सरला पैराडाइज आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर डेंगू लार्वा की जांच की और कीटनाशक रसायनों का छिड़काव फागिंग भी कराई।

                निगम अमले ने डेंगू लार्वा पाए जाने पर जोन क्रमांक 01 में 09 प्रकरण में 02 हजार 150 रूपये, जोन क्रमांक 04 में 02 प्रकरण में 350 रूपये, जोन क्रमांक 14 में 07 प्रकरण में 700 रूपये जुर्माना किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
Advt.