जो महिला मरी ही नहीं, उसकी हत्या के आरोप में कैसे किसी को जेल में रखें, हाई कोर्ट ने पूछा

Updated on 25-05-2025 01:25 PM

इंदौर। जो महिला मरी ही नहीं, उसकी हत्या के आरोप में कैसे किसी को जेल में रखा जा सकता है। इस टिप्पणी के साथ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने 18 माह से जेल में बंद हत्या के एक आरोपित को जमानत पर रिहा करने का आदश पारित किया। दरअसल, डेढ़ वर्ष पहले झाबुआ जिले में एक महिला का शव मिलने के बाद कुछ बयानों के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप थे कि इन्होंने महिला से संबंध बनाए और उसके बाद उसकी डंडों से पीटकर हत्या कर दी, लेकिन दो महीने पहले वही महिला पुलिस थाने पहुंच गई, जिसे मृत बताया जा रहा था।

  • प्रकरण के अनुसार, झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र में 14 सितंबर 2023 को पंचायत प्रतिनिधि प्रकाश कटारा को अज्ञात महिला का शव पानी में मिला था।
  • पुलिस को सूचना देने पर उसकी पहचान क्षेत्र की एक महिला के रूप में हुई थी। पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला कि उसकी दोस्ती शाहरुख नामक युवक से थी, अंतिम बार उसी के साथ देखी गई थी।
  • बाद में पुलिस ने शाहरुख को तो गिरफ्तार किया ही, उसके बयान के आधार पर इमरान समेत तीन अन्य लोगों को महिला की हत्या और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
  • आरोपित शाहरुख ने तो न्यायिक अभिरक्षा में यह बयान दिया था कि महिला से संबंध बनाए थे। 500 रुपये की बात पर विवाद हुआ, सबने उसकी डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी।
  • दो महीने पहले इस प्रकरण में चौंकाने वाला राजफाश तब हुआ, जब जिस महिला की हत्या के आरोप में आरोपितों को जेल भेजा था, वो थाने में पेश हुई और बयान दिया कि वह बाहर मजदूरी कर रही थी।
  • उसके साथ कोई घटना नहीं हुई। पुलिस ने महिला का डीएनए करवाया। पहचान की पुष्टि भी हुई। इस पर एक आरोपित इमरान की ओर से जमानत याचिका दायर की गई।


  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.