इंदौर की महिला AIG की मौत कार में कैसे हुई : फेफड़े की बीमारी का असर ब्रेन तक पहुंच गया था, आईएएस पति ने बताई वजह

Updated on 25-04-2024 12:35 PM

इंदौर से भोपाल लौटते समय महिला असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (AIG) प्रतिभा त्रिपाठी (44) की चलती कार में मौत ने सबको चौंका दिया। प्रतिभा को कोरोना की दूसरी लहर (मई-जून 2021) ने तोड़ दिया था, उसी दौरान उन्हें डिलीवरी हुई थी। कोरोना के साइड इफेक्ट से वे उबर नहीं सकीं। फैमिली के साथ चेकअप के लिए पिछले शनिवार को इंदौर आई थीं। लौटते समय सोमवार को कार्डियक अरेस्ट आ गया।

 AIG त्रिपाठी के परिवार से बातचीत की। पारिवारिक माहौल को देखते हुए IAS पति शिशिर पंडित ने ऑन कैमरा बात करने से मना कर दिया। औपचारिक बातचीत में उनसे समझा कि पुलिस जैसी फिट जॉब में 44 की उम्र में पत्नी को ऐसा क्या हो गया था.. शिशिर ने उनकी जिंदगी से जुड़ा किस्सा भी बताया

शिशिर पंडित कहते हैं कि 'प्रतिभा में जीने के लिए गजब का हौंसला था। कोरोना की दूसरी लहर आई तो उन्हें कई साइड इफेक्ट होने लगे। डॉक्टरों ने हर लेवल पर कोशिश की और उन्हें खतरे से बाहर लाए। डेढ़ साल बाद प्रतिभा ने फिर से ड्यूटी भी जॉइन कर ली, लेकिन फील्ड से दूर रहीं। कोरोना के बाद हुआ सिंड्रोम पीछा ही नहीं छोड़ रहा था। प्रतिभा कई तरह की बीमारी के साइड इफेक्ट से घिरती चली गईं।

इसकी वजह बताते हुए पति शिशिर कहते हैं कि 'असल में कोरोनाकाल में प्रतिभा गर्भवती थीं। उस दौर में गर्भवती महिला को लेकर कोरोना से जुड़ा कोई अलग प्रोटोकॉल नहीं था, जिससे कोई स्पेशल ट्रीटमेंट मिले। संभवत: इसके बाद हालात ज्यादा बिगड़े। वरना ऐसा कोई दूसरा कारण नहीं है, जो उन्हें दिक्कत देता। पोस्ट कोरोना इफेक्ट ने पत्नी की जान ले ली।

कोरोना के दौरान डिलीवरी; दिखना कम हुआ, किडनी-फेफड़े भी चपेट में आए

शिशिर कहते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 20 जून 2021 को AIG पत्नी प्रतिभा ने बेटे को जन्म दिया, तब कोरोना पीक पर था। डिलीवरी पीरियड में कोरोना हो गया, जिसका बड़ा असर पड़ा। कोरोना से उबर आई, लेकिन आंखों का विजन एकदम कम हो गया। फिर किडनी में भी तकलीफ होने लगी। हार्ट पर भी प्रेशर आया तो फेफड़े सहित अन्य कई समस्याएं उभरीं। दिल्ली में इलाज कराकर लाए और अधिकतर वक्त अलग-अलग डॉक्टरों से भी इलाज चलता रहा। डॉक्टरों ने कोशिश की तो वे इस मुश्किल वक्त से उबर गईं। विजन भी सामान्य के करीब आ गया था।

करीब डेढ़ साल इलाज के बाद वे ठीक महसूस करने लगी थीं। उनकी लौटी हुई फिटनेस से हर कोई खुश था। डॉक्टरों की सलाह के बाद प्रतिभा ने अक्टूबर 2023 में फिर से पुलिस की नौकरी जॉइन कर ली। हालांकि, वे फील्ड के बजाय पुलिस मुख्यालय (महिला सुरक्षा) भोपाल में रहीं। कुछ दिनों बाद उनका तबादला रीवा SP (SC&ST) के पद पर हो गया था, लेकिन यहां भी उन्होंने जॉइन नहीं किया। वे भोपाल में ही पदस्थ रहीं।

पति बोले- फेफड़ों से जुड़ी बीमारी ने ब्रेन पर भी असर डाला

प्रतिभा का मायका निवाड़ी जिले के थौना गांव में है। पिता का देहांत हो चुका है, जबकि ससुराल इंदौर में है। परिवार कहता है कि मौत का मुख्य कारण पल्मोनरी आर्टेरियल हाइपर टेंशन (फेफड़ों से जुड़ी बीमारी) रहा। आखिरी समय में इसके कारण ब्रेन और हार्ट पर असर पड़ा। शिशिर कहते हैं, डॉक्टर भगवान होते हैं, वे कोरोना के वक्त तो बचा लाए थे, लेकिन अब और कुछ कहना नहीं चाहता। जो होना था, वह हो चुका, बस अब यादें ही शेष हैं।

दिल्ली में रह रहे शिशिर ने बताया, 'इंदौर में पत्नी प्रतिभा का इलाज चलता था। शनिवार की छुट्‌टी होने की वजह से मेडिकल चेकअप के लिए इंदौर आ गए थे। सोमवार सुबह ड्यूटी जॉइन करने के लिए वापस भोपाल के लिए निकले थे। कार में उनके साथ मैं और 3 साल का बेटा भी था। इसी बीच सोनकच्छ में तबीयत बिगड़ी कि संभल ही नहीं पाई। डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया।

धैर्यवान थीं, इसलिए लंबी फाइट लड़ पाईं : बैचमेट

प्रतिभा के बैचमेट रहे वैभव श्रीवास्तव ने बताया मुझे साथी अफसर से सूचना मिली कि सोनकच्छ के पास प्रतिभा की तबीयत अचानक बिगड़ी है। भोपाल से सोनकच्छ के लिए रवाना हुआ तो पता चला कि मेरे पहुंचने के पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रतिभा धैर्यवान और संघर्षशील थीं, इसीलिए तमाम मुश्किलों के बावजूद कोरोना के प्रभावों को हराती रहीं। परिवार से जुड़े एडवोकेट विनोद द्विवेदी भी यही बात दोहराते हैं। परिवार और रिश्तेदार एक दिन पहले इंदौर में अंतिम संस्कार के लिए आए थे। पति और तीन साल के बेटे ने मुखाग्नि दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.