‘एक साल में कितने धार्मिक स्थलों से हटाए लाउडस्पीकर’... सीएम मोहन यादव ने तलब की रिपोर्ट

Updated on 08-12-2024 11:07 AM
भोपाल। मुख्यमंत्री बनते ही डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले धार्मिक स्थलों से तेज आवाज में बजने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाने का निर्णय लिया था। इसे लेकर प्रदेश भर में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए भी गए।अब इस निर्णय को एक साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने प्रदेशभर से जिलेवार रिपोर्ट मांगी है कि एक साल में कितने धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्र हटाए गए हैं? इसके अलावा मुख्यमंत्री ने खुले में मांस विक्रय पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

नगरीय निकायों से ऐसी मांस विक्रय दुकानों को हटाने की कार्रवाई भी की गई। अब एक साल में कितनी कार्रवाई की गई। यह रिपोर्ट भी शासन को दी जाएगी। धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के पूर्व में दिए गए निर्देश के पालन में क्या कार्रवाई की गई, इसको लेकर रिपोर्ट तलब की गई है।

सार्वजनिक दुकानों और धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी

मोहन यादव ने मप्र की सार्वजनिक दुकानों और धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। इंदौर से इसकी शुरुआत भी हो गई है। अब अन्य शहरों में भी इस व्यवस्था को लागू किया जाना है।

इसकी रिकॉर्डिंग दो माह तक सुरक्षित रखनी होगी और जब भी पुलिस को जांच के लिए इसकी आवश्यकता होगी तो उपलब्ध करानी होगी। इसके लिए लोक सुरक्षा कानून का प्रारूप तैयार किया गया है।

इसे विधानसभा का मानसून सत्र निर्धारित समयावधि से पहले ही सत्र समाप्त होने के कारण प्रस्तुत नहीं किया जा सका था। अब गृह विभाग ने अध्यादेश के माध्यम से इसे लागू करने की तैयारी की है और प्रारूप को परिमार्जन के लिए विधि विभाग को भेजा है।

2 माह में चार शिव मंदिरों में चोरी

मंदिरों में सीसीटीवी लगाए जाने चर्चा के बीच पिपरई से खबर है कि शनिवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा तालाब किनारे स्थित भगवान शिव के मंदिर का त्रिशूल चुरा लिया है, जिसका शक्ल हिंदू समाज द्वारा विरोध करते हुए पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल लगभग दो माह के अंदर चोरों ने नगर के चार शिव मंदिरों से चोरी की है, जिसमें पावर हाउस पर स्थित शिव मंदिर पर चोरों ने चोरी करते हुए मंदिर में रखे कलश एवं त्रिशूल चुराया था। इसके पश्चात 14 नवंबर की रात को मुंगावली रोड पर स्थित शिव मंदिर से तांबे का त्रिशूल एवं शेषनाग चोरों ने चोरी किया था। साथ ही उसी रात को मंडी रोड पर स्थित शिव मंदिर से चोरों ने घंटी रुद्राक्ष की माला एवं दान पत्र चोरी किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.