बारिश के लिए कितना तैयार शहर:15 जून से मानसून आने की उम्मीद, अभी निगम-बिजली कंपनी के काम अधूरे

Updated on 24-05-2025 12:50 PM

राजधानी का मौसम इस बार बदला-बदला सा है। मई में लू की बजाय बारिश हो रही है। आंधी चल रही है। 15 जून के आसपास मानसून के आने की उम्मीद है। अच्छे मानसून की उम्मीद जगाती यह जानकारी शहरवासियों को चिंता में भी डालती है। आखिर इस तेज बारिश के लिए शहर कितना तैयार है? शहर के 20 बड़े नाले अब तक साफ नहीं हुए हैं। 100 से ज्यादा अंदरूनी सड़कों को सुधार की जरूरत है। बिजली लाइनों के मेंटेनेंस की स्थिति यह है कि जिन इलाकों में मेंटेनेंस हो गया, वहां भी हल्की बारिश या तेज हवा में अंधेरा छा जाता है।

प्री-मानसून एक्टिविटी जल्दी शुरू होने के कारण नगर निगम ने इस बार नालों की सफाई और सड़कों की मरम्मत का काम 31 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। शहर में 800 से ज्यादा नाले हैं, इनमें 140 से ज्यादा बड़े नाले हैं। नालों की साफ-सफाई के लिए 26 छोटी-बड़ी पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं। पूरे शहर में लगभग 150 लोग इस काम में लगे हुए हैं। बड़े नालों में से अभी भी 20 से ज्यादा बड़े नालों की सफाई पूरी नहीं हो सकी है।

बिजली कंपनी 1 अप्रैल से कर रही मेंटेनेंस, कई फीडरों पर महीने में 10 बार ट्रिपिंग

अंदरूनी सड़कों को सुधार की जरूरत... 

जीआईएस में शहर की मेन रोड तो सुधर गईं, लेकिन अंदरूनी सड़कों की हालत अब भी खराब है। निगम ने 31 मई तक सड़क सुधारने की डेडलाइन तय की थी। लेकिन बजट गतिरोध से काम एक हफ्ते पहले ही शुरू हो पाया है और इसने अभी गति नहीं पकड़ी है। 100 से ज्यादा कॉलोनियों में सड़कों को सुधारा जाना है। फिलहाल पार्षदों को 1 लाख रु. ही मिले हैं, बाकी के लिए मंजूरी दी जा रही है।

512 में से 55 फीडरों का फिर होगा मेंटेनेंस... 

बिजली कंपनी 1 अप्रैल से मेंटेनेंस कर रही है। इसके बाद भी समस्या कम नहीं हो रही। बिजली कंपनी ने खुद यह स्वीकार किया है कि 512 में से 55 फीडर ऐसे हैं जहां दोबारा मेंटेनेंस करना होगा, क्योंकि वहां महीने में 10 से ज्यादा बार ट्रिपिंग हो रही है। 50 से अधिक फीडर ऐसे हैं, जिनका अभी मेंटेनेंस ही नहीं हुआ है। हल्की हवा में इन इलाकों में बिजली गुल हो जाती है।

इन नालों की सफाई आधी... 

काजी कैंप, छोला मरघट, पंचशील, गंगा नगर, बंसल अस्पताल के पीछे, 109 की लाइन हॉकर्स कॉर्नर, धोबीघाट, पुष्पा नगर, शक्ति नगर, अन्ना नगर, आईएसबीटी, जहांगीराबाद, वृंदावन गार्डन के पीछे, अल्कापुरी, एम्स के पीछे, शिव नगर, रूप नगर, संजीव नगर, भोपाल मेमोरियल, लांबाखेड़ा और रवींद्र भवन का नाला।

15 जून से शुरू होंगे निगम-कलेक्टोरेट के कंट्रोल रूम... 

15 जून से निगम और कलेक्टोरेट के कंट्रोल रूम शुरू होंगे। यहां 24 घंटे अमला उपलब्ध रहता है। यह प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण कक्ष और एनडीईआरएफ व एसडीईआरएफ के भी संपर्क में रहते हैं।

मानसून को देखते हुए इस बार 31 मई तक सभी नालों की सफाई और खराब सड़कों को ठीक करना शुरू कर दिया है। हमारा उद्देश्य है कि न तो कहीं जलभराव हो और न ही खराब सड़कों के कारण लोगों को परेशानी हो।

-हरेंद्र नारायण, कमिश्नर, नगर निगम

बाढ़-बारिश के लिए कंट्रोल रूम

बारिश और बाढ़ के दौरान मदद के लिए जिला कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी परेशानी होने पर 0755-2540220, 2701401, 2542222 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। शुक्रवार को हुई बैठक में एडीएम अंकुर मेश्राम ने तैयारियों की समीक्षा की। सभी विभागों को जोड़ते हुए वॉट्सअप ग्रुप बनेगा। पीडब्ल्यूडी पुल-पुलियों, खनिज विभाग खदानों की सूची देगा। नालों की सफाई, राहत शिविर, एनजीओ से समन्वय जैसे निर्णय लिए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.