अब कैसा रहेगा एमपी का मौसम? ऊपर से गुजर रही आखिरी ट्रफलाइन कहां बरपाएगी कहर, जानें ताजा हाल

Updated on 01-10-2024 12:14 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का समय बीत गया है। 1 जून से 30 सितंबर की बारिश को मानसूनी बारिश माना जाता है। अब प्रदेश से मानसून की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। स्थानीय मौसम प्रणाली और बाहर से आने वाली नमी के चलते कुछ जिलों में बारिश की गतिविधि चल सकती है।

भारी बारिश के आसार नहीं


प्रदेश में अब कहीं भी भारी बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। संभवत: अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून विदा हो जाएगा। फिलहाल एक ट्रफ लाइन प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। इसके प्रभाव से ग्वालियर, उज्जैन के संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है, लेकिन सिस्टम खत्म हो रहा है।

ऐसे में अब कहीं अधिक देर तक वर्षा कहीं नहीं होगी। इस सिस्टम के खत्म होने के साथ मानसून की विदाई भी हो जाएगी।

सोमवार को इन जिलों में हुई वर्षासोमवार को प्रदेश में शाम साढ़े पांच बजे तक सिर्फ रीवा में 6 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा शेष सभी जिलों में बूंदाबांदी ही हुई। धार में 3 मिलीमीटर बारिश हुई नर्मदापुरम में 2, खजुराहो में दो और सतना में एक मिली मीटर बारिश हुई।

सामान्य से ज्यादा हुई बारिश


मध्य प्रदेश में 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक औसत रूप से 18% अधिक बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 13% अधिक जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 22% ज्यादा बारिश हुई है।

इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं


मौसम विशेषज्ञों ने कुछ जिलों में चक्रवाती हवाएं चलने और वज्रपात की घटनाएं होने की चेतावनी जारी की है। इसमें बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले शामिल हैं।

चंबल से भी विदाई लेगा मानसून


मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को अब मानसून की वापसी होने लगेगी। चंबल और उज्जैन संभाग से भी मानसून विदाई ले लेगा।

बारिश रुकते ही बढ़ा तापमान


बारिश की गति थमते ही अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। प्रदेश की अधिकतम जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 32.5, ग्वालियर में 34.2, इंदौर में 30.8, उज्जैन में 32.8, जबलपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.