भारतीय वायुसेना का शौर्य देखने के लिए उमड़ा शहर, बोट क्लब और वीआइपी रोड पर भारी भीड़
Updated on
30-09-2023 12:49 PM
भोपाल। राजधानी में आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो 65 लड़ाकू विमान हैरतंगेज करतबों से लोगों को उत्साहित करेंगे। इस समारोह में महिला पायलट भी शामिल हो रही है। यह एयर शो पावर बियोंड बाउंड्रीज थीम पर होगा। समारोह के लिए 21 विमान राजाभोज एयरपोर्ट से और बाकी थ्री ईएमई सेंटर से उड़ान भरेंगे। जबकि आगरा, ग्वालियर और गाजियादबाद से उड़ान भरकर कुछ लड़ाकू विमानों के यहां अपना प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम को इंटरनेट मीडिया यूट्यूब, इस्टाग्राम और फेसबुक पर भी लाइव देखा जा सकेगा। इस साहसिक कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए भारी संख्या में दर्शक बडे तालाब के पास जमा हो गए है। बोट क्लब पर जाने वाले रास्ते में सुबह से ही लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था, कुछ ऐसा ही हाल गौहर महल, वीआइपी रोड में भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे से लोगों का आना शुरू हो गया था, इसमें सिर्फ भोपाल ही नहीं बल्कि आसपास के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इस रोमांचक पल को अपनी आंखों में कैद करना चाहते है। रोशन पूरा से मोती मस्जिद लोकायुक्त भवन लाल घाटी तक जाम लगा। पूरे शहर में इंडियन एयर फ़ोर्स और एयर शो को लेकर ज़बरदस्त उत्साह।
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…