आज 26 चौराहों पर लव जिहाद के खिलाफ विराट प्रदर्शन:सकल हिंदू समाज के प्रदर्शन में जुटेंगे हजारों लोग

Updated on 02-05-2025 11:08 AM

राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार, 2 मई को शाम 4:30 बजे से लव जिहाद के खिलाफ सकल हिंदू समाज द्वारा व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन शहर के 26 प्रमुख चौराहों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में सनातन धर्मावलंबियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदर्शन का उद्देश्य लव जिहाद के बढ़ते मामलों के खिलाफ समाज को एकजुट करना और सरकार से इस पर कड़ा कानून बनाने की मांग करना है। आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन समाज की भावनाओं को मजबूती से सामने रखेगा।

इन चौराहों पर होगा प्रदर्शन गांधीनगर, करोंद चौराहा, डीआईजी बंगला, सिंधी कॉलोनी, नादरा बस स्टैंड, बाजपेई नगर, अशोका गार्डन, सोमवारिया माता मंदिर (कर्फ्यू वाली माता), लालघाटी, बैरागढ़, लिली टॉकीज, रोशनपुरा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, 10 नंबर, कोलार, पिपलानी, अयोध्या नगर, आनंद नगर, भारत माता चौराहा, नेहरू नगर, मनीषा मार्केट, मिसरोद, और माल, बागसेवनिया और अवधपुरी।

एबीवीपी ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ निकाली अर्थी इससे पहले कॉलेज परिसरों में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों, लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) भोपाल महानगर ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से 'लव जिहादियों' की अर्थी निकाली और जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शिक्षा के पवित्र माहौल को बनाए रखने के लिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

भोपाल रेप-लव जिहाद मामले में पांचवीं पीड़िता सामने आई भोपाल के एक निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुए रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में पांचवीं पीड़िता सामने आई। युवती ने परिजन के साथ बागसेवनिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता भोपाल की रहने वाली है। आरोपी फरहान के मोबाइल में इस युवती का वीडियो पुलिस को मिला था। कड़ी सुरक्षा में उसके बयान दर्ज किए गए। पुलिस के मुताबिक मामले में दो और पीड़िता सामने आ सकती हैं। आरोपियों के मोबाइल से 7 छात्राओं के एक दर्जन से अधिक वीडियो मिले हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.