मध्य प्रदेश के हनीट्रेप मामले में जुड़े मानव तस्करी के आरोपित हुए बरी

Updated on 07-05-2024 11:56 AM
 भोपाल। भोपाल के बहुचर्चित हनीट्रैप मामले से जुड़े मानव तस्करी के मामले में आरोपित श्वेता विजय जैन, आरती दयाल और अभिषेक को दशम अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। बता दें कि सीआइडी ने वर्ष 2019 में भारतीय दंड विधान की धारा 370, 370 ए और 120बी में प्रकरण पंजीबद्ध किया था। इन पर मार्च-अप्रैल 2019 में राजगढ़ और भोपाल में मानव तस्करी और यौन शोषण के आरोप थे।

न्यायालय ने अपने फैसले में माना कि मामले में ऐसा कुछ नहीं है, जिसके आधार पर आरोपितों को दोषी ठहराया जा सके। अभियोजन पक्ष आरोपितों के खिलाफ मामला साबित करने में विफल रहा है।

पीड़िता ने यह भी कहा है कि उसने अपने पिता को उक्त तथ्यों और परिस्थितियों के बारे में सूचित नहीं किया था। पीड़िता की गवाही असंगत और परस्पर विरोधाभासी है।

अभियोजन पक्ष इस संबंध में कोई भी सबूत नहीं दे सका कि हनी ट्रैप मामले की जांच के दौरान स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को एक युवती की खरीद फरोख्त की जानकारी मिली थी।

इसके बाद सीआइडी भोपाल ने पीड़िता की शिकायत पर मानव तस्करी का एक अन्य केस दर्ज किया था। 27 दिसंबर 2019 को तीनों आरोपित अभिषेक, आरती और श्वेता के खिलाफ चालान पेश किया गया था और पीड़िता के साथ 17 गवाहों की सूची पेश की गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.