भोपाल में मानव तस्करी का पर्दाफाश:गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार, 2.75 लाख में किया था युवती का सौदा

Updated on 12-07-2025 01:23 PM

हबीबगंज पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े एक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप जैन उर्फ पंडित और दुर्गा बाई के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों ने एक युवती को आरोन ले जाकर उसका सौदा कराया था। सौदे के बदले दोनों को 10-10 हजार रुपए की राशि दी गई थी।

थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दुर्गा बाई पहले भी इस तरह के मामलों में शामिल रही है। उसने दो से अधिक शादियां की हैं और वह अन्य मानव तस्कर गिरोहों के संपर्क में भी रही है। पुलिस अब इन पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।

ऐसे बुलाया भोपाल

मां से विवाद के बाद पीड़िता झालावाड़ में रहने वाली सहेली के घर गई थी। इसी दौरान दुर्गा बाई ने उससे संपर्क कर कहा कि परिजन ने शिकायत की है और पुलिस उसे ढूंढ़ रही है। दुर्गा ने खुद को पुलिस से जान-पहचान वाला बताकर उसे भोपाल बुलाया और यहां पहुंचते ही उसे शादी के बहाने आरोन ले जाकर 2.75 लाख रुपए में सौदा कर दिया।

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है , कुसुम विश्वकर्मा, नरेंद्र कुमार, दुर्गा बाई और प्रदीप जैन। इसके अलावा गिरोह के अन्य फरार सदस्य सुनील और रोशनी की तलाश की जा रही है।

बैंक खाते और कॉल डिटेल की जांच

पुलिस सभी आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल और बैंक खातों की जांच कर रही है। जांच में अब तक 8 से अधिक लोगों की भूमिका सामने आई है, जिनकी पुष्टि की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.