ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश:दूधमुंही बच्ची भिंड, तीन साल का लड़का यूपी में मिले

Updated on 26-08-2024 01:13 PM

ग्वालियर पुलिस ने मानव तस्करी के अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। खास बात यह है कि आरोपियों का सुराग एक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की वजह से लगा। 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 दिन पहले ग्वालियर से किडनैप हुई 20 दिन की बच्ची को भिंड जबकि तीन साल के बच्चे को उत्तर प्रदेश से ढूंढ निकाला गया।

आरोपियों में दो महिलाएं, एक किन्नर और दो युवक शामिल हैं। इनमें से पूजा शर्मा पत्नी रामलखन भिंड में टिफिन सेंटर चलाती है जबकि किन्नर शालू उत्तर प्रदेश में करहल का रहने वाला है। मुख्य आरोपी सत्यनारायण जाटव, उसकी पत्नी नीलम गोस्वामी और दीपक पुत्र रमेश बाल्मीकि भिंड के रहने वाले हैं।

महिला को शराब पिलाई, फिर ले गए बच्चे

19 अगस्त को मुरार थाने में सरोज वंशकार (25) ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा, ‘मैं सात नंबर चौराहे टप्पा तहसील के पास रहती हूं। मूल रूप से टीकमगढ़ जिले के जतारा की रहने वाली हूं। 2019 में संजू वंशकार से शादी हुई थी। पति गांव में रहकर मजदूरी करता है। 2021 में पति के करंट से झुलसने के बाद उसे गांव में छोड़कर ग्वालियर में अपनी बहन और जीजा के यहां आकर रहने लगी। यहां भीख मांग कर गुजारा करती हूं।

18 अगस्त को 7 नंबर चौराहे पर खड़ी थी। यहां एक महिला से मुलाकात हुई। 19 अगस्त को वो महिला घर पहुंच गई। वह मेरे 3 साल के बेटे और 20 दिन की बेटी के लिए कपड़े लेकर आई थी। कुछ देर बातचीत के बाद महिला हमें पार्टी के बहाने बड़ागांव हाइवे के पास स्थित होटल लेकर पहुंची। यहां उसका पति भी आ गया।

होटल में हम तीनों ने शराब पी। यहां से लौटकर तीनों मुरार नदी के पास मछली मंडी पहुंचे। यहां मछली फ्राय करवाकर खाई। इसके बाद मैं बेहोश हो गई। दंपती दोनों बच्चों को लेकर भाग गए।’

मछली मंडी से मिला सुराग, ऑनलाइन पेमेंट से खुला राज

जांच के दौरान 22 अगस्त को पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने मछली मंडी में मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया था। पुलिस उस दुकान पर पहुंची। ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड खंगाला। ऑनलाइन पेमेंट करने वाले की पहचान सत्यनारायण जाटव निवासी नदी पार टाल के रूप में हुई।

साइबर सेल ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया। शनिवार को पता चला कि सत्यनारायण गोला का मंदिर चौराहा पर खड़ा है। पुलिस ने उसे तत्काल पकड़ लिया। पूछताछ में पहले तो वह बरगलाता रहा, फिर पत्नी नीलम गोस्वामी के साथ मिलकर बच्चों का अपहरण करना कबूल कर लिया।

एमपी के भिंड, यूपी के करहल में मिले बच्चे

पूछताछ में सत्यनारायण ने बताया, ‘लड़के को उत्तर प्रदेश के करहल में शालू किन्नर जबकि बच्ची को भिंड के मौ में पूजा शर्मा और दीपक बाल्मीकि को दिया है।’ इसके बाद पुलिस टीम करहल पहुंची। यहां से शालू किन्नर को उसके घर से पकड़ा। शालू ने पुलिस को बताया, ‘सत्यनारायण और नीलम ने घर आकर बच्चा दिया है।’

इसके बाद बच्ची की तलाश में पुलिस टीम भिंड के मौ में मकेटा गांव पहुंची। यहां पूजा शर्मा अपने दोस्त दीपक बाल्मीकि के साथ मिली। उनके पास से बच्ची को बरामद किया गया। ग्वालियर में अलकापुरी से नीलम गोस्वामी को भी शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्चे बेचे गए या नहीं, पूछताछ जारी

पूछताछ में पता चला कि पूजा शर्मा टिफिन सेंटर चलाती है। वह बेटी चाह रही थी। इसके लिए सत्यनारायण को दो हजार रुपए एडवांस भी दिए थे। हालांकि, बच्ची की डील कितने रुपए में की थी, यह नहीं बताया है। इसी तरह बच्चे को किन्नर के यहां छिपाने का मकसद भी पुलिस तलाश रही है।

मुरार थाना प्रभारी एमएम मालवीय का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.